{"_id":"61d5f97b8202121be4386185","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-due-to-fire-in-tent-house-due-to-short-circuit-laward-news-mrt572274491","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से टेंट हाउस में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से टेंट हाउस में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित एक टेंट हाउस में मंगलवार देर रात शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। वहां सो रहे तीन युवक किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले और शोर मचा दिया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक लाखों का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
टेंट हाउस के मालिक रोहित प्रजापति ने बताया कि मंगलवार देर रात वह बहनोई बबलू व मजदूर सुभाष के साथ टेंट वाले कमरे में सो रहा था। रात में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग कमरे में तेजी से फैलने के साथ ही धुआं भी फैल गया। इससे तीनों की आंख खुल गई। आग लगते देख तीनों कमरे से बाहर भागे और शोर मचा दिया। घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। शोर सुनकर लोग घरों से निकल आए और टेंट हाउस में लगी आग पर सबमर्सिबल चलाकर काबू पाने का प्रयास किया। आग भीषण होने के कारण लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। तीन-चार पड़ोसियों ने अपने-अपने सबमर्सिबल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
आग बढ़ते देख लोगों ने टेंट हाउस की एक दीवार तोड़ी, इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक टेंट हाउस मालिक का लगभग सात लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल भंडारी मौके पर पहुंचे और घटना से सरधना विधायक संगीत सोम को फोन पर अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख पति ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।