फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goodbye IPC: New law implemented after 164 years

अलविदा आईपीसी :164 साल बाद लागू हुआ नया कानून

Mon, 01 Jul 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Goodbye IPC: New law implemented after 164 years
कोतवाली देहात थाने में नए कानून का पोस्टर चस्पा कर धाराओं की जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक। स्र
-रात 12 बजे से भारतीय न्याय संहिता को लागू किया गया, अब नई धाराओं में दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

-फिलहाल नए कानून की धाराओं को याद करने में जुटे हैं पुलिस अफसर और निरीक्षक
-थाना प्रभारी बोले, कुछ दिनों तक साथ रखनी पड़ेगी नए कानून की किताब

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ब्रिटिश सरकार की ओर से भारत में लागू भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 164 साल बाद अलविदा हो चुकी है। आधी रात से नया कानून, भारतीय न्याय संहिता लागू कर दिया गया। अब नए कानून के हिसाब से नई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएंगी। उधर, नए कानून की धाराओं को याद करने के लिए थानेदार, दरोगा और मुंशी रट्टा मार रहे हैं। हालांकि इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है और परीक्षा भी ली जा चुकी है, मगर धाराओं को याद करने में अभी वक्त लगेगा।
रविवार को शहर कोतवाली में पाठशाला लगी, जिसमें थाना प्रभारी उदय प्रताप शिक्षक की भूमिका में नजर आए। जो कि विवेचकों और दरोगाओं को नए कानून का पाठ पढ़ा रहे थे। वहीं, एफआईआर लिखने वाले मुंशी को भी हिदायत दी कि अपने पास नए कानून और धाराओं की किताब रख लो। बताया कि तीस जून के बाद होने वाली घटनाएं नई धाराओं पर दर्ज होगी। हालांकि अगर कोई घटना तीस जून की आधी रात से पहले की है तो वह पुराने कानून के लिहाज से ही दर्ज की जाएगी। थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि जब तक धाराएं याद नहीं हो जातीं, तब किताब अपने पास रखेंगे। कुछ ऐसा ही माहौल थाना कोतवाली देहात में दिखा, जहां प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने दरोगाओं को नए कानूनों की जानकारी दी और लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा।
विज्ञापन


143 पुलिसकर्मियों को देनी पड़ी परीक्षा
नए कानून को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब शनिवार को पुलिस लाइन में इसके लिए बाकायदा परीक्षा भी आयोजित की गई। इसमें निरीक्षक, दारोगा और शाखा प्रभारियों समेत 143 पुलिसकर्मियों की परीक्षा ली। प्रश्नपत्र में पचास सवाल पूछे गए थे, जिसे पुलिसकर्मियों को फोरेंसिक साइंस एवं क्राइमसीन इंवेस्टिगेशन पर जानकारी दी गई। फोरेंसिक जांच करते वक्त वीडियो बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
आधी रात 12 बजे से नया कानून लागू हो गया है। हालांकि जो घटनाएं तीस जून की आधी रात से पहले की होंगी, उन्हें पुरानी धाराओं में ही दर्ज किया जाएगा। एक जुलाई को होने वाली घटनाएं नए कानून के अनुसार दर्ज होंगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
....नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed