फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good news: GM of Northern Railway said - Meerut Panipat railway line will soon get green signal

खुशखबरी: उत्तर रेलवे के जीएम ने कहा- मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन को जल्द मिलेगी हरी झंडी

Fri, 10 Dec 2021 06:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 10 Dec 2021 06:55 PM IST
सार

एनआर के महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे को मेरठ हस्तिनापुर लाइन के लिए भी प्रस्ताव मिला है। यह महाभारत सर्किट है और जैन समाज का तीर्थ स्थल है। इस पर भी काम किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी पत्र दिया हुआ है, उनके प्रस्ताव को भी जल्द ही रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Good news: GM of Northern Railway said - Meerut Panipat railway line will soon get green signal
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगाल - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन का लोकेशन सर्वे पूरा करके रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। वहां से हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे (एनआर) के महाप्रबंधक (जीएम) आशुतोष गंगल ने शुक्रवार को सिटी स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान दी।

विज्ञापन


एनआर के महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे को मेरठ हस्तिनापुर लाइन के लिए भी प्रस्ताव मिला है। यह महाभारत सर्किट है और जैन समाज का तीर्थ स्थल है। इस पर भी काम किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी पत्र दिया हुआ है, उनके प्रस्ताव को भी जल्द ही रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कोहरे के कारण बंद की गई राज्यरानी एक्सप्रेस

मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के बारे में कहा कि मुरादाबाद डिवीजन में कोहरा ज्यादा पड़ता है और उस जंक्शन पर ट्रेनों का दबाव भी कुछ ज्यादा रहता है इसके चलते ट्रेन रद्द की गई है।

सिटी स्टेशन पर उन्होंने रनिंग रूम और रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने रेल कोच मेंटेनेंस सेंटर का भी उद्घाटन किया। इससे पहले महाप्रबंधक ने सहारनपुर, टपरी, देवबंद और मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed