नवरात्र के आखिरी दिन शॉपिंग का अच्छा मौका, हर जगह मिल रही भारी छूट
हर सेगमेंट में कारोबारी अपनी क्षमता अनुसार छूट व लुभावने ऑफर दे रहे हैं। दोपहिया वाहनों में 500 से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग है। इसके अलावा कपड़े, गैजेट, मोबाइल, स्मार्ट घड़ियां, वाहन व बर्तनों की खरीद पर भी ऑफर हैं। इलेक्ट्रानिक आयटम में दुकानदार 01 रुपए में फाइनेंस वो भी जीरो ब्याज पर दे रहे हैं। हालांकि आज नवरात्र का आखिरी दिन है, ऐसे में कई दुकानों पर यह ऑफर सिर्फ आज-आज तक ही रहेंगे।
चुनाव के कारण सोना बाजार एकदम ठंडा पड़ा है। मेरठ में सराफा कारोबारियों को अष्टमी पर ही अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के सभी प्रमुख सराफा बाजारों में सोना-चांदी के गहनों की खरीद पर बनवाई में छूट दी जा रही है। हर खरीद पर निश्चित उपहार की भी योजना है। सराफा कारोबारी दिनेश रस्तोगी ने बताया कि अष्टमी को स्वर्ण खरीद को बेहद शुभ माना जाता है छूट तो दे रहे हैं, लेकिन बहुत अच्छी ग्राहकी की उम्मीद कम है।
हर खरीद पर एसेसरीज मुफ्त
विपिन कंसल ने बताया कि नवरात्र में हर दो पहिया वाहन की खरीद पर 3600 रुपए की एसेसरीज फ्री दे रहे हैं। अगर कोई ग्राहक मतदान का निशान दिखाता है तो उसे 1 हजार रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। अष्टमी, नवमीं के अलावा कल रविवार के लिए लगभग 80 से अधिक वाहनों की बुकिंग एडवांस में है। आज शनिवार है, लेकिन नवरात्र की वजह से शोरूम खुलेगा। बंटी मनोचा ने बताया कि नवरात्र के लिए जीरो फाइनेंस ऑफर है।
एक रुपए डाउन पेमेंट देकर ग्राहक एसी से लेकर कोई भी इलेक्ट्रानिक आयटम ले सकता है। एसी की खरीद पर स्टेबलाइजर मुफ्त, इंस्टालेशन फ्री है। शादी के सामान की खरीद पर उपहार योजना हैं। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी लेने पर कूलर फ्री है। आरओ के साथ प्रीफि ल्टर फ्री, आरओ की कीमत में छूट व माइक्रोबेव के साथ बर्तन फ्री दे रहे हैं। अजय भारद्वाज ने बताया कि हर चार पहिया वाहन की खरीद पर कीमत में छूट दे रहे हैं। एक्सचेंज ऑफर भी हैं। वैगनआर की शॉर्टेज के कारण उस पर कोई ऑफर नहीं है। ब्रेजा पर 35 हजार की छूट, डिजायर पर भी अच्छा डिस्काउंट है।
शनिवार है लेकिन खोलेंगे शोरूम
आज अष्टमी, नवमीं है, लेकिन शनिवार होने के बाद भी शोरूम खोलेंगे। लगभग 80 गाड़ियों की आज के लिए एडवांस बुकिंग है। ग्राहक 8 हजार रुपए एडवांस देकर वाहन ले सकता है। नवरात्र में कुछ पुराने स्टॉक की गाड़ियों पर 4 हजार रुपए तक की छूट दी है। - आशीष चौधरी, वाहन शोरूम संचालक
हर स्मार्टफोन पर उपहार निश्चित
नवरात्र स्पेशल ऑफर में स्मार्ट फोन, टैबलेट, स्मार्ट वॉच व दूसरे गैजेट की खरीद पर निश्चित उपहार है। लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं। - राजबीर सिंह, मोबाइल शॉप संचालक
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/