{"_id":"61d9f4504ddb8b2a995fba8a","slug":"golden-jublee-cermony-from-13-jan-meerut-news-mrt572703951","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल प्रभात आश्रम स्वर्ण जयंती समारोह 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल प्रभात आश्रम स्वर्ण जयंती समारोह 13 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल प्रभात आश्रम स्वर्ण जयंती समारोह 13 से
मेरठ। गुरुकुल प्रभात आश्रम स्थापना के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण करते हुए 13, 14, 15 जनवरी को अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा। आर्यसमाज थापर नगर के प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि तपोनिष्ठ, श्रोत्रिय, संत शिरोमणि श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद सरस्वती कुलपति गुरुकुल प्रभात आश्रम के निर्देशन में चलने वाला यह गुरुकुल अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुका है।
गुरुकुल में 115 ब्रह्मचारी आवास करते हुए निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिवर्ष 10-15 बालकों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाता है। महान गुरुकुल प्रभात आश्रम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए देश विदेश के अनेक प्रतिष्ठित विद्वान पधार रहे हैं। गुरुकुल के ब्रह्मचारी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।