फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gokashi on Gopashtami, Garh Marg jam in protest, Bakheda

गोपाष्टमी पर गोकशी, विरोध में गढ़ मार्ग जाम, बखेड़ा

Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gokashi on Gopashtami, Garh Marg jam in protest, Bakheda
मेरठ/माछरा। मुंडाली के गांव भगवानपुर चट्टावन के जंगल में रविवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर बखेड़ा हो गया। गोपाष्टमी पर गोकशी को लेकर ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। भीड़ ने गोवंश के अवशेषों को भगवानपुर चट्टावन तिराहे पर रखकर मेरठ-गढ़ मार्ग जाम कर दिया। एलान कर दिया कि जब तक डीएम और एसएसपी मौके पर नहीं आएंगे, जाम नहीं खोला जाएगा। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। सीओ किठौर ने एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गांव भगवानपुर चट्टावन के ग्रामीण रविवार सुबह जंगल में जा रहे थे। इस दौरान ओंकार तोमर के खेत में दो गोवंश के अवशेष दिखे। ग्रामीणों की सूचना पर अन्य लोग खेतों में पहुंचे। उधर, मुकेश तोमर के खेत में भी गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गोवंश मिलने की सूचना पर बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रताप दीपक सिंह, बजरंग दल संगठन मंत्री अर्जुन त्यागी, गौरव प्रताप सिंह के साथ आसपास के ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे गोवंश के अवशेष गढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान रजत तोमर, प्रशांत तोमर, सनी तोमर, सुमित तोमर, आदित्य तोमर, शिवम गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाहनों की लगी लंबी कतारें
करीब एक घंटे लगे जाम से मेरठ-गढ़ मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुंडाली रवि चंद्रवाल ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। वहां पहुंचे सीओ किठौर देवेश सिंह ने एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लेकिन ग्रामीण डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश की हुई पुष्टि, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी सिसौली डॉ. अरुण कुमार सिंह एवं पशु चिकित्साधिकारी मुंडाली डॉ. संजीव कुमार को मौके पर बुलाकर गोवंश के अवशेषों का परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने अवशेषों की जांच पड़ताल कर गोवंश के होने की पुष्टि की, जिसके बाद अवशेष जमीन में दबा दिए गए। ग्राम प्रधान भगवानपुर चट्टावन अनिल तोमर की तरफ से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोकशी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गोकशी वाले दिन में बेहोश करते है गोवंश को
गांव भगवानपुर चटटावन एवं सिसौली के ग्रामीण लोकेश तोमर, संजीव तोमर आदि ने बताया कि गोकशी करने वाले दिन में कोई ऐसा पदार्थ गोवंश को खिला देते है, जिससे वह बदहवास होकर जमीन पर पड़ा रहता है। वह रात्रि में ऐसे पशु को उठाकर उसका खेतों में ले जाकर कटान कर देते हैं। शनिवार को भी एक गोवंश ऐसे ही पीर के पास पड़ा था, जिसके अवशेष मिले थे। भारतीय गोरक्षा वाहिनी के जिला प्रभारी आजाद जिसोरा ने कहा कि जो गोकशी कर रहे हैं और गोकशी में जेल में बंद हैं उन सभी पर रासुका लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed