फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls were harassed for not paying fees in school in Meerut, one got sick

Meerut: स्कूल में फीस के लिए छात्राओं पर जुल्म, किया प्रताड़ित, एक की हालत बिगड़ी, ये है पूरा मामला

Tue, 02 Aug 2022 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Aug 2022 03:30 PM IST
सार

मेरठ के एक निजी स्कूल में फीस न भरने पर दो छात्राओं को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इससे एक छात्रा की हालत बिगड़ गई। वहीं छात्राओं की मां मंगलवार को डीएम ऑफिस पर शिकायत लेकर पहुंची।

विज्ञापन
Girls were harassed for not paying fees in school in Meerut, one got sick
पीड़ित छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में छात्र छात्राओं से फीस लेने के लिए स्कूल प्रबंधन किसी भा हद तक जाने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को ऋषभ एकेडमी में दो छात्राओं को स्कूल फीस नहीं भरने पर अध्यापिकाओं ने उन्हें मैदान में धूप में खड़ा कर दिया। इससे एक छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं छात्राओं की मां आज डीएम ऑफिस पर पूरे मामले की शिकायत लेकर पहुंची। बताया गया है कि छात्राओं के पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। उनकी मां  ही बच्चियों के पालन-पोषण का जिम्मा उठाती है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग करने के बजाय उन्हें फीस के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, खूब हुई खींचतान, इस बात से हैं खफा
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छावनी स्थित तोपखाना निवासी स्वर्णिमा कक्षा दस और नंदिनी कक्षा सात की छात्रा हैं। उनके पिता विशाल शर्मा की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उनकी मां ही उनकी जिम्मेदारी संभालती हैं। बताया कि पिछले कई वर्ष से दोनों छात्राएं ऋषभ एकेडमी में पढ़ाई कर रही हैं।

इस साल एक अप्रैल से सत्र शुरू हुआ तो स्कूल प्रबंधन ने समय से फीस भरने का दबाव बनाया। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी मां बच्चियों की फीस समय से नहीं भर पाईं। सोमवार को जब छात्राएं स्कूल पहुंची तो यहां प्रधानाचार्य ने उन्हें अपने कैबिन में बुलाकर डांट लगाई और फिर उन्हं मैदान में कड़ी धूप में खड़ा कर दिया। इससे एक छात्रा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद छात्राओं को घर भेज दिया।

वहीं मंगलवार को दोनों छात्राएं अपनी मां शैली के साथ कलक्ट्रेट डीएम दीपक मीणा के दफ्तर पर पहुंची और लिखित में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बेटियों का उत्पीड़न किया गया है। स्कूल प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed