फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls should make their name shine in sports along with education: Dinesh Khatik

शिक्षा के साथ खेलों में नाम रोशन करें बालिकाएं : दिनेश खटीक

Wed, 15 Oct 2025 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Girls should make their name shine in sports along with education: Dinesh Khatik
नवजीवन किसान डिग्री कालेज में निजि धनराशि से राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा अपनी माताजी की स्मृत
नवजीवन किसान डिग्री काॅलेज का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। नवजीवन किसान डिग्री काॅलेज के स्थापना दिवस पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि जो माता-पिता व गुरु का सम्मान करता है वह हमेशा आगे बढ़ता है। उन्होंने स्वयं की धनराशि से अपनी माताजी सरोज देवी की स्मृति में निर्माण कराए गए दो कक्षों का लोकार्पण कर उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बालिकाओं से आह्वान किया कि शिक्षा को प्राप्त कर वैभव तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर को खड़ा करना बहुत बड़ा कार्य है। जो भी लोग शिक्षा के मंदिर में सहयोग करते हैं, वह हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा जब भी संस्था के लिए उनसे सहयोग मांगा गया, उन्होंने हमेशा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एमएलसी दिनेश गोयल से भी इस संस्था को सहयोग कराकर कक्ष का निर्माण कराया। उन्होंने बालिकाओं से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी नाम रोशन करने का आह्वान किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व काॅलेज कमेटी अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो इसका पान करता है, वह दहाड़ता है।
विज्ञापन

काॅलेज प्रबंधक करतार सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रमन गिरी महाराज और संचालन कंवरपाल सिंह ने किया। राज्यमंत्री और अतिथियों ने राजा नैन सिंह और धनसिंह कोतवाल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने काॅलेज पत्रिका प्रेरणा का विमोचन किया। राज्यमंत्री ने कॉलेज प्रबंधक को काॅलेज की सेवा के लिए ईवी स्कूटी भेंट की। इस मौके पर डाॅ. योगेश प्रधान, संत कुमार, बिपेंद्र सुधा वाल्मीकि, प्रीतम सिंह, प्राचार्य डाॅ. मुनेंद्र सिंह, योगराज सिंह नंबरदार, भारतवीर गुर्जर, ब्रह्म सिंह नागर आदि रहे। राज्यमंत्री ने विद्यालय में राजा नैन सिंह की बड़ी प्रतिमा लगवाने की घोषणा की।

नवजीवन किसान डिग्री कालेज में निजि धनराशि से राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा अपनी माताजी की स्मृत

नवजीवन किसान डिग्री कालेज में निजि धनराशि से राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा अपनी माताजी की स्मृत

नवजीवन किसान डिग्री कालेज में निजि धनराशि से राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा अपनी माताजी की स्मृत

नवजीवन किसान डिग्री कालेज में निजि धनराशि से राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा अपनी माताजी की स्मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed