फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend turns out to be villain, trapped in love trap and kidnapped

‘गर्लफ्रेंड’ निकली विलेन, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया और वसूल लिए 60 लाख

Thu, 29 Jun 2017 10:46 PM IST
गजेंद्र चौधरी, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend turns out to be villain, trapped in love trap and kidnapped
थाना प्रभारी को चेतावनी देते अपहरण आरोपी आस मोहम्मद के परिजन

स्क्रैप कारोबारी के नाबालिग बेटे के अपहरण का मामला बड़ा चौंकाने वाला निकला। बदमाश की गर्लफ्रेंड ने अरसम को प्रेम के जाल में फंसाया और फिर उसको अगवा कराया। पुलिस ने आरोपी युवती और पांच बदमाश गिरफ्तार कर लिए है। इस अपहरण की प्लानिंग जिला जेल में बैठकर बदमाशों ने बनाई थी। सभी अपहरणकर्ता शहर के ही हैं। इसका खुलासा पुलिस बृहस्पतिवार को कर सकती है। इससे पहले महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अरसम के परिजनों से 60 लाख की फिरौती वसूली थी।

विज्ञापन


देहलीगेट क्षेत्र के पटेलनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी इरफान कुरैशी के बेटे अरसम का बदमाशों ने शुक्रवार को अपहरण कर लिया था। रविवार को इरफान ने फिरौती देकर अपना बेटा सकुशल बदमाशों की चुंगल से बरामद कराया। तीन दिन से लगातार बदमाशों की तलाश में सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच लगी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने अरसम के बेटे के अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि नाबालिग अरसम को एक बदमाश नावेद ने अपनी दिल्ली की गर्लफ्रेंड के जरिये प्रेम के जाल में फंसाया। बदमाश की गर्लफ्रेंड रोजाना अरसम को फोन करती थी। वारदात वाले दिन भी अरसम को युवती ने फोन करके आबूलेन पर मिलने बुलाया था। जहां से उसको अगवा किया गया। पुलिस ने आरोपी नावेद और उसकी गर्लफ्रेंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अपहरण की प्लानिंग दो महीने पहले बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आओ अरसम गाड़ी में बैठो
नावेद की गर्लफ्रेंड और अरसम की एक सप्ताह फोन पर बातचीत शुरू हुई। अरसम नाबालिग था और युवती के फेंके जाल में आसानी से फंस भी गया। रात को भी दोनो फोन पर चेट करते थे। अरसम जब युवती के प्रेम जाल में फंस गया, तभी बदमाशों ने उसको अगवा करने का प्लान बनाया। आबूलेन पर युवती से मिलने के लिए वह बार बार स्कूटी पर चक्कर काटता रहा। तभी युवती सिल्वर रंग की इनोवा में आई और अरसम से बोली कि आओ गाड़ी में बैठो। गाड़ी में उस उक्त सिर्फ ड्राइवर था। युवती ने अरसम से स्कूटी की चाबी ली। बेगमपुल पर अन्य तीन बदमाश भी इनोवा में बैठ गए।

लोकल बदमाशों ने की वारदात

Girlfriend turns out to be villain, trapped in love trap and kidnapped
हंगामा करते परिजन

पुलिस का दावा कि अरसम के अपहरण में जावेद और नावेद के अलावा कोतवाली के बदमाश शामिल है। सारा गैंग नया है और जेल में प्लानिंग के बाद जावेद ने उन सबको तैयार किया। नया गैंग होने के चलते पुलिस को उन तक पहुंचने के लिए इतना समय लगा। 

जावेद का दोस्त नावेद, जेल में बनी प्लानिंग  
वाहन चोर जावेद ही अरसम के अपहरण का मास्टरमाइंड है। जावेद पहले हाजी इरफान के मकान से चंद कदम की दूरी पर जली कोठी में रहता था। फिलहाल जावेद व नावेद कोतवाली की गुदड़ी बाजार में रहते है। जावेद कुछ दिन पहले जेल गया था। जहां उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कारोबारी हाजी इरफान के बेटे को अगवा कर फिरौती वसूलने की प्लानिंग  बनाई थी। 

अरसम को छोड़ो, काम हो गया 
फिरौती का पैसा आने पर आरोपी जावेद ने नावेद की गर्लफ्रेंड को फोन किया और कहा कि अरसम को छोड़ दो, काम हो गया। जावेद कोतवाली क्षेत्र में बैठा हुआ था। पुलिस को जावेद की तलाश है। फिरौती का पैसा किसके पास है, यह बात जावेद ही बताएगा। हालांकि पुलिस फिरौती से इंकार कर रही है। 

गर्लफ्रेंड अरसम के पास छोड़ी
अरसम को बदमाश नोएडा में ले गए। जहां उन्होंने पहले से एक फ्लैट किराये पर लिया हुआ था। अरसम के पास नावेद ने अपनी गर्लफ्रेंड के अलावा दो अन्य युवकों को छोड़ा। युवती ही अरसम की बात उसके परिजनों से कराती थी। जबकि अन्य बदमाश हरिद्वार में चले गए।

आस मोहम्मद से कराई रैकी

Girlfriend turns out to be villain, trapped in love trap and kidnapped
थाने में हंगामा करते परिजन

पुलिस ने बताया अरसम के अपहरण करने के लिए बदमाशों की फुलप्रुफ प्लानिंग बनी थी। आस मोहम्मद को हाजी इरफान की पूरी जानकारी थी। वह पहले जली कोठी में रहता था। कई मुकदमे होने के कारण पुलिस के डर से वह फिलहाल बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास रहने लगा था। आस मोहम्मद ने अरसम के अपहरण की रैकी की।

छोटा शकील के शूटर से जुड़ा है आरोपी   
पुलिस के मुताबिक अपहरण का एक आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शूटर से जुड़ना बताया है। जोकि अभी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। देर रात तक पुलिस उक्त आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि छोटा शकील का शूटर कुछ दिनों पहले पुलिस ने जेल भी भेजा था।  

परिजनों का थाने पर हंगामा
आरोपी आस मोहम्मद ने बदमाशों को फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध कराए हैं। पुलिस की जांच में यह खुलासा हो गया है। आरोपी आस मोहम्मद के परिजन तीन दिन से हंगामा कर रहे हैं। बुधवार को आरोपी के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस बेवजह आस मोहम्मद को आरोपी बनाना चाहती है। वह बेकसूर है।

एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि अरसम के अपहरण की गुत्थी सुलझ गई है। छह आरोपी पकड़े है। पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed