{"_id":"5d20f2918ebc3e6c914aa4bb","slug":"ghaziyabad-news-modinagar-news-gbd1797220126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व की 5 वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व की 5 वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर फहराया तिरंगा
मुरादनगर। नेपाल में पांचवीं विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर तिरंगा फहराकर इंडियन आर्मी के जवान दीपक कुमार ने कीर्तिमान बनाया। करीब 8485 मीटर (आठ हजार चार सौ पिच्यासी) ऊंची पहाड़ी की चढ़ाई टीम ने मात्र पंद्रह घंटे में पूरी की। शनिवार को गांव पहुंचने पर दीपक कुमार का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
जलालाबाद गांव निवासी दीपक इंडियन आर्मी में लांस नायक के पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। वह इंडियन आर्मी माउंटिंग टीम का हिस्सा हैं। परिवार में मां अनीता देवी, पत्नी पिंकी रानी, बेटी छाया (6), बेटा दक्ष (5), भाई राहुल चौधरी, बहन चीनू व शालू हैं। दीपक कुमार ने बारह साल पहले इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी। उनकी रुचि को देखते हुए उन्हें सेना की माउंटिंग टीम में शामिल किया गया। पहाड़ों पर चढ़ने की दो वर्ष तक ट्रेनिंग ली। दीपक ने बताया कि देश-विदेश में अब तक पंद्रह ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुका हूं। शनिवार सुबह गांव पहुंचने पर दीपक ने सबसे पहले प्रधान पद के उप चुनाव में वोट डाला। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि दीपक इंडियन आर्मी में है, यह गांव के लिए गर्व की बात है। वहीं उसने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर देश, विदेश और क्षेत्र में गांव का नाम रोशन किया है।
--------------
16 सदस्यों ने 15 घंटे में की फतह
दीपक कुमार ने बताया कि पिछले 65 वर्ष में अब तक माउंट मकालू चोटी पर सिर्फ आठ भारतीय ही पहुंच सके हैं। सभी अलग-अलग चोटी पर पहुंचे है। इंडियन आर्मी की 16 सदस्य टीम ने इस बार मेजर मनोज जोशी के नेतृत्व में यह लक्ष्य 15 घंटे में पूरा कर चोटी पर तिरंगा फहराया। दीपक ने बताया कि विश्व की यह पहली 16 सदस्यीय टीम है, जिसने माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया। चोटी पर माइनस 30-35 डिग्री का तापमान होने के बावजूद उन्होंने मौसम के अनुकूल अपने शरीर को ढाला था। कठिन रास्ते और खराब मौसम उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सका।
विज्ञापन
---------
अब तक दीपक ने गढ़े कीर्तिमान
दीपक कुमार ने अब तक देश-विदेश में पंद्रह ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर तिरंगा फहरा चुके हैं। इसमें मुख्य दक्षिणा अफ्रीका की किली मंजारो, यूरोप की मांउट एलबुरश, माउंट कामेंट, माउंट थाईलैंड, नंदा देवी आदि चोटी हैं। दीपक का सपना है कि माउंट एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराएं।
----------
रक्षा मंत्री ने 16 सदस्य टीम को सम्मानित किया
28 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू को फतह कर लौटी इंडियन आर्मी की 16 सदस्य टीम में दीपक कुमार को भी सम्मानित किया।