{"_id":"5f9871148ebc3ee3e87c51c5","slug":"ghazibad-news-modinagar-news-gbd207798214","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर नवविवारहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर नवविवारहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म बनाया वीडियो
विज्ञापन
मोदीनगर। नवविवाहिता को होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने एक गेस्ट हाउस में बुलाया और नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। होश में आने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि जब पीड़िता शिकायत लेकर साहबनगर पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस वालों ने उसे धमकाकर भगा दिया। घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मसूरी थाना क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय नवविवाहिता सात दिन पहले अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान उसे एक परिचित व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति ने महिला को एक होटल में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और अपने साथ मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिखैड़ा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि कमरे में एक व्यक्ति पहले से बैठा शराब पी रहा था। वह कुछ समझ पाती इससे पहले परिचित व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई गई। होश में आने पर मारपीट भी की। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पति महिला को लेकर साहबनगर चौकी पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें धमका कर भगा दिया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सोमवार रात घटना की रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर आरोपी मनोज कुमार निवासी बसापुर टीकरी जानी, मेरठ और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।