{"_id":"60e9ec398ebc3ed84776a24b","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2220264148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनाम करने की धमकी दे कारोबारी से मांगी ऑनलाइन रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनाम करने की धमकी दे कारोबारी से मांगी ऑनलाइन रंगदारी
विज्ञापन
दो जुलाई को लूटी कैब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई कैब लूट का खुलासा कर तीन बदमाशों को पकड़ा और लूटी गई कार बरामद कर ली है। बदमाशों के दो साथी अभी फरार बताए जा रहें है। आरोपियों से मोबाइल, नगदी और तमंचे भी बरामद हुए हैं।
दो जुलाई को बदमाशों ने महोबा निवासी करण सिंह को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर पर उसकी कैब, मोबाइल और नगदी लूटने के बाद भोजपुर स्थित कनकपुर के जंगल में हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था। पीड़ित ने भोजपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि पुलिस बदमाशों की घेराबंदी में लगी थी। इसी बीच पुलिस ने शनिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कार, नगदी और मोबाइल बरामद किया। आरोपियों से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने पकड़े गए बदमाशों के नाम अशोक तोमर निवासी ग्राम बड़ौदा हिन्दुवान थाना पिलखुवा ,दीपक चौहान निवासी सपनावत थाना धौलाना तथा सुमित राणा निवासी कृपानगर बीघेपुर थाना धौलाना जनपद हापुड़ बताया है। जबकि फरार बदमाशों के नाम गोलू शर्मा व नक्क्ष शर्मा बताए। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएगा।