फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad News

किसानों का अनशन जारी,आज आएंगे शिवपाल यादव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
किसानों का अनशन जारी, आज आएंगे शिवपाल यादव
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का एक समान मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहे किसानों के बेमियादी धरने के बीच पांच किसानों का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे कुछ किसानों की तबीयत बिगड़ने लगी है। गोविंदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कैलाश चंद्र के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने अनशनकारी किसानों की मेडिकल जांच की। किसानों के धरने पर एसडीएम आदित्य प्रजापति तथा तहसीलदार उमाकांत तिवारी भी पहुंचे और उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, अनशन जारी रहेगा। किसान नेता बबली गुर्जर ने बताया कि बुधवार को किसानों के धरने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव पहुंचेंगे। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता रणबीर दहिया और सत्येंद्र तोमर ने कहा कि किसानों की समस्या हल करने में प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। लेकिन किसान मांगे पूरी हुए बगैर आंदोलन से पीछे नहीं हटने वाले हैं। मंगलवार को किसानों ने फटे कपड़े पहनकर तहसील परिसर में सांकेतिक रूप से भीख मांग कर विरोध जताया। धरने को किसान नेता सतीश राठी, अनिल चौधरी भोजपुर, दलवीर सिंह सहित कई ने संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या मेें किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed