{"_id":"5e386a718ebc3e4b23733c99","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd1934525196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रा समेत चार की तलाश में एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्रा समेत चार की तलाश में एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
विज्ञापन
गंगनहर में तलाशी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर डिडौली गांव के सामने खड़ी क्षतिग्रस्त कार से टकराकर गंगनहर में गिरी एक्सयूवी सवार दो छात्राओं समेत चार लोगों का अब तक पता नहीं लग सका है। सभी की तलाश में एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम शनिवार रात से लगातार गंगनहर में बहे लोगों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर यशवंत पटियाल के नेतृत्व में बसंत कुमार, योगेश कुमार, अजय कुमार, नितिन कुमार, उदय कुमार, अमित कुमार, जाधव सुशांत, जय सिंह, एसआई टेलीकॉम अशोक कुमार समेत 11 एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम लगी हुई है। इसके अलावा निजी गोताखोरों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं खुले आसमान के नीचे नहर के पास ही लापता छात्राओंऔर युवकों के परिजन बैठ रहे। दो दिन बीतने के बाद भी नहर में बहे चारों का पता नहीं चल सका है। सोमवार को सोनिया विहार रेगुलेटर से चितौड़ा पुल तक एनडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। एनडीआरएफ प्रवक्ता बसंत पावड़े ने बताया कि घटना के बाद से ही बटालियन की टीम चारों युवाओं को खोजने में जुटी रही। टीम में शामिल दो बोट में डीप डाइविंग टीम ने चश्मदीदों की बताई गई हर संभव जगह पर तलाश की गई। जांच का दायरा भी बढ़ाया गया, लेकिन अभी तक किसी का भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे मुजफ्फरनगर जाट कॉलोनी निवासी निशांत ,हिमांशु ,अनमोल ,हर्षित व देहरादून निवासी एमबीए छात्रा कनिका बिंदल ,सृष्टि जौशी एक्सयूवी कार से देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे गंगनहर कांवड़ मार्ग डिडौली गांव के सामने पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त खड़ी वैगनआर से एक्सयूवी टकरा गई और साइड वॉल तोड़ते हुए गंगनहर में जा गिरी। पानी के तेज बहाव में निशांत, हिमांशु, कनिका व सृष्टि बह गए थे। अनमोल और हर्षित को पुलिस वालों ने रस्सी फेंककर बचा लिया था।
नहर का जलस्तर 15 क्यूसेक कराया कम
एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गंगनहर में पानी 40 क्यूसेक चल रहा था। इसके कारण सर्च अभियान में परेशानी हो रही थी, बताया कि हरिद्वार से 15 क्यूसेक पानी कम कराया गया है। इतना ही नहीं प्रशासन के आदेश पर गंगनहर में पानी कम करने के लिए रजवाहों में भी पानी छोड़ा गया है।
अपनों की तलाश में पथरा गई आंखें
शनिवार को गंगनहर कांवड़ मार्ग पर डिडौली गांव के सामने दुर्घटनाग्रस्त खड़ी कार से टकराकर एक्सयूवी कार साइड वॉल तोड़ती हुई उछलकर नहर में जा गिरी थी। इसमें दो छात्रा, एक छात्र समेत तीन लोग बह गए थे। परिजनों की आंखें अपनों की तलाश में नहर को देखते देखते पथरा गई हैं। परिजनों ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है। बस नहर की तरफ ही निगाह जमा ली है।