{"_id":"6410c63dad3bff4c6307a884","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2539985176-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 25 से 50 हजारी हुए पांच वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 25 से 50 हजारी हुए पांच वांछित
विज्ञापन
25 से 50 हजारी हुए पांच वांछित
मुरादनगर। ग्रामीण जोन में हत्या, लूट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे पांच बदमाशों की इनाम की राशि में बढ़ोत्तरी की गई है, अब 25 हजार के बदमाश 50 हजारी इनामी हो गये है। इनमें दो बदमाश लोनी, दो बदमाश ट्रॉनिका सिटी और एक बदमाश लोनी बॉर्डर थाने से वांछित है। पुलिस पांचों बदमाशों की तलाश में लगी है।
डीसीपी जोन ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि जनपद में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण जोन में वांछित पांच इनामी बदमाशों की राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। डीसीपी ने बताया कि लंबे से समय से बदमाश रंग बहादुर उर्फ धारा सिंह निवासी मालहेडी थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली, मुफ्ती अब्दुल्लाह उर्फ बाबुल निवासी ग्राम गनियावली थाना गोयाल पोखर जिला उत्तरी दिनाजपुर पश्चिमी बंगाल, अजय निवासी रजपुरा बदायूं, कृष्ण निवासी सोनीपत हरियाणा, मुनव्वर उर्फ मानना उर्फ छोटा भाई निवासी तितखाड़ा थाना कैमरा शामली वांछित चल रहे हैं। पुलिस की टीमें इनामी बदमाशों की तलाश में लगी है।