{"_id":"63c5ab5aba4e8a5ef119594f","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2507970126-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकानदार ने बच्ची से की छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकानदार ने बच्ची से की छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
मोदीनगर में एक कॉलोनी में एक दुकानदार ने सामान लेने आई बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता दुकान पर पॉपकॉर्न लेने आई थी, इसी दौरान दुकानदार ने मौका देखकर बच्ची के अंगों से छेड़छाड़ की। बालिका के भाई ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री रविवार शाम एक दुकान पर पॉपकॉर्न लेने के लिए गई थी। दुकानदार ने सामान देने के बाद बालिका को किसी बहाने से अंदर बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दुकानदार ने अश्लीलता करते हुए उसके आंतरिक अंगों से छेड़छाड़ की। बालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। मौका पाकर बालिका वहां से बच निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें
परिजनों ने दुकानदार से घटना का विरोध जताया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के भाई की तहरीर पर आरोपी दुकानदार मोहित कुमार के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Meerut News : पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, देखिए तस्वीरें