फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

UP: दोस्ती से किया इनकार तो दी तेजाब फेंकने की धमकी, छात्रा ने दहशत में कोचिंग जाना छोड़ा

Tue, 13 Sep 2022 12:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

मोदीनगर में छात्रा ने मनचले को समझाने का प्रयास भी किया मगर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। अब मनचले की धमकी से दहशत में आई छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
ghaziabad
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मोदीनगर में एक मनचले ने दोस्ती से इनकार करने पर यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। इतना ही नहीं मनचले ने छात्रा का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। मनचले की धमकी से सहमी छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नगर की एक कॉलोनी निवासी छात्रा पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद एक संस्थान से यूपीएससी की कोचिंग कर रही है। आरोप है कि भोजपुर के कस्बा फरीदनगर निवासी सुल्तान छात्रा पर लगातार दोस्ती करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सांसद सुविधा केंद्र: मेरठ में पहली बार किसी विभाग में अपना कार्यालय चलाएंगे सांसद, समस्याओं का होगा निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने मनचले का समझाने को प्रयास भी किया मगर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। अब मनचले की धमकी से दहशत में आई छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है।

धमकी से छात्रा के परिजन भी सकते में हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed