{"_id":"630d1aca29aef14d5f2ef3d5","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd24373106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद दस बदमाश फैक्टरी से लाखों का कॉपर गाड़ी में भर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद दस बदमाश फैक्टरी से लाखों का कॉपर गाड़ी में भर ले गए
विज्ञापन

मोदीनगर। हथियारबंद बेखौफ दस बदमाशों ने रविवार रात निवाड़ी के सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में जमकर लूटपाट की। बदमाश सीढ़ी के सहारे फैक्टरी में दाखिल हुए और वहां से करीब सात लाख रुपये कीमत का कॉपर और अन्य सामान गाड़ी में भर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंचे एक श्रमिक को बदमाशों ने बंधक बनाकर उससे मोबाइल और बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गाजियाबाद की ओर भाग गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फैक्टरी में डेढ़ वर्ष में यह तीसरी घटना है। फैक्टरी मालिक ने घटना की तहरीर दी है।
मोदीनगर स्थित गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी संजय धामा की धामा इंटरप्राइजेज के नाम से प्रिंटिंग रोल बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में करीब दस श्रमिक कार्यरत हैं। कुछ श्रमिक रात में भी कार्य करते है। संजय धामा ने बताया कि रविवार रात श्रमिक राहुल और पंकज कार्य कर रहे थे। लगभग 12 बजे तक कार्य करने के बाद दोनों श्रमिक वहीं कमरे में कुंडी लगाकर सो गए। इसी बीच आठ हथियारबंद बदमाश सीढ़ी के सहारे फैक्टरी में दाखिल हुए और वहां लूटपाट की। फैक्टरी में चहलकदमी से वहां सो रहे दोनों श्रमिक जाग गए और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की मदद से हथियारबंद बदमाश देखे तो सहम गए। दहशत में आए श्रमिक पवन ने किसी तरह साहस जुटा कर मोबाइल से डायल 112 पर कॉल की। कई बार प्रयास करने पर भी कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगा। इसके बाद उसने घटना की सूचना फैक्टरी स्वामी और एक अन्य श्रमिक मधुसूदन को दी। सूचना के बाद पास ही रहने वाला मधुसूदन बाइक से फैक्टरी पहुंच गया। वहां मिनी ट्रक में सामान लोड कर रहें बदमाशों ने मधुसूदन को बंधक बना लिया और उससे बाइक व मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गाजियाबाद की ओर भाग गए। कुछ देर बाद फैक्टरी स्वामी संजय धामा भी वहां पहुंच गए और मधुसूदन को बंधनमुक्त किया। संजय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मोदीनगर और निवाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश की मगर उनका कोई पता नहीं लगा। संजय ने बताया कि बदमाश करीब सात लाख रुपये कीमत का कॉपर और अन्य सामान ले गए हैं। इससे पूर्व भी फैक्टरी में दो बार घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ।
सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।