{"_id":"62e98193dad3613d55233d87","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2424442165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Crime: ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली हेलमेट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Crime: ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली हेलमेट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Wed, 03 Aug 2022 12:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:01 PM IST
सार
आरोपियों की निशानदेही पर लोनी बार्डर पर चल रही हेलमेट बनाने की फैक्टरी से 408 हेलमेट बरामद किए। बरामद सभी हेलमेट पर ब्रांडेड कंपनी का नाम लिखा था।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली हेलमेट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर फैक्टरी से 408 हेलमेट बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक कम कीमत पर हेलमेट बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे रोड निवासी बिट्टू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पूर्व उसने ब्रांडेड कंपनी का 700 रुपये में हेलमेट खरीदा था। 29 जुलाई को वह हेलमेट लगाकर बाइक से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। दुहाई के पास ईट पर बाइक चढ़ने अनियंत्रित होकर वह गिर गया। सड़क पर सिर लगने से हेलमेट टूट गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत मनोज से की, शिकायत करने पर आरोपी ने उसके साथ गालीगलौच कर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत के आधार पर ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसओ ने बताया कि मंगलवार को मामले में मनोज निवासी बिरवट गांव थाना बिजई जनपद गोपाल गंज बिहार और जनपद बदायूं थाना उसैत के नगाशी गांव निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर लोनी बार्डर पर चल रही हेलमेट बनाने की फैक्टरी से 408 हेलमेट बरामद किए। बरामद सभी हेलमेट पर ब्रांडेड कंपनी का नाम लिखा था।
विज्ञापन