{"_id":"62e980dcf03867084a768eea","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd242443911","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल साइट पर हादसे में लिफ्टर ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल साइट पर हादसे में लिफ्टर ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड रेल साइट पर हादसे में लिफ्टर ऑपरेटर की मौत
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बसंतपुर सैंथली गांव के सामने रैपिड रेल की साइट पर काम कर रहे कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पंजाब जनपद अमृतसर थाना कामलपुरा गांव निवासी अजय सिंह (28) पुत्र केवल सिंह रैपिड रेल के निर्माण कार्य में लगी एलएनटी कंपनी में मैन लिफ्टर ऑपरेटर के पद काम कर रहा था। बताया गया है कि सोमवार रात वह हाईवे पर बसंतपुर सैंथली गांव के सामने लिफ्टर को ऑपरेट कर रहा था। इसी बीच गाजियाबाद की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने अजय सिंह को टक्कर मार दी। मौके पर काम कर रहे अन्य कर्मियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे गाजियाबाद रेफर किया गया। बताया गया है कि मृतक के माता-पिता नहीं हैं। करीब तीन माह पहले उसकी शादी हुई है। पुलिस ने पंचनामा भर मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा जसवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।