फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modinagar sara villagers paste migration posters on their house

मोदीनगर: पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त लोगों ने घरों पर लगाए पलायन के पोस्टर, सीओ ने दिलाया न्याय का भरोसा

Mon, 25 Jul 2022 11:39 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। पोस्टर चस्पा होने के दौरान दो परिवार तो सामान की गठरी बांधकर घर से चल भी दिए।

विज्ञापन
Modinagar sara villagers paste migration posters on their house
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मोदीनगर के निवाड़ी थाना पुलिस से परेशान सारा गांव के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा कर लिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। पोस्टर चस्पा होने के दौरान दो परिवार तो सामान की गठरी बांधकर घर से चल भी दिए लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें समझाकर रोका। 
विज्ञापन


मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिया। गांव पहुंचे निवाड़ी एसओ और क्षेत्र के दरोगा को ग्रामीणों और महिलाओं ने खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सारा के ग्रामीणों ने पुलिस पर एक हिस्ट्रीशीटर की शह पर निर्दोष लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। दारोगा हितेश पर लोगों को जबरन अवैध हिरासत में रखकर उनसे रकम वसूली का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदर्शन की जानकारी लगने के बाद बौखलाए आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार रात उनके यहां पहुंचकर गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इतना ही नहीं हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीणों पर पुलिस का रौब भी झाड़ा तथा दोबारा आंदोलन करने पर फर्जी मुकदमों में जेल भिजवाने की धमकी दी।

लोगों ने निवाड़ी पुलिस पर भी गांव पहुंचकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। देर रात हुई घटना के बाद 25 से अधिक परिवारों तौसिफ, मोमिन, तैयब, शौकिन, राहिल, सानिद, यामीन, सलीम, कामिल तथा इस्ताखर आदि सहित ने रविवार सुबह अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। 

ग्रामीणों का आरोप है कि दारोगा हितेश हिस्ट्रीशीटर की शह पर निर्दोष लोगों को उठाकर उनकी बेरहमी से पिटाई करता है तथा मोटी रकम लेने के बाद उन्हें छोड़ता था। रविवार दोपहर दो परिवार अपना समेट कर वहां से चल दिए। अन्य ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह समझाया। इसी बीच मामले की जानकारी लगने के बाद सीओ सुनील कुमार सिंह गांव सारा पहुंचे और ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिया। 


सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार दारोगा हितेश के साथ गांव सारा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। दोनों के सामने ही ग्रामीणों ने निर्दोष लोगों को अवैध हिरासत में रखने और उनसे मोटी रकम लेकर छोड़ने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो उनके सामने पलायन के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed