{"_id":"60abdb3b8ebc3e751772573f","slug":"gas-cylinder-explodes-while-cooking-dinner-in-sardhana-meerut-roof-of-house-collapses","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : मेरठ के सरधना में खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर फटा, लगी आग, उड़ी मकान की छत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : मेरठ के सरधना में खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर फटा, लगी आग, उड़ी मकान की छत
Mon, 24 May 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
meerut news,
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे सरधना में सोमवार देर रात खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मकान की छत भी उड़ गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
नगर के मोहल्ला भटवाड़ा में सोमवार की रात्रि करीब 10:30 पर खाना पकाते समय दिनेश पुत्र पीतांबर के मकान में सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने के कारण दिनेश के कच्चे मकान की छत उड़ गई साथ ही मकान में रखे सामान में आग लग गई इन लोगों ने दौड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक का काफी सामान जल चुका था।
मकान में आग लगने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। उधर, सिलिंडर फटने के कारण दिनेश के हाथ में चोट आई है। थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है, गैस सिलेंडर से आग लगने की बात बताई जा रही है।