फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster Act on former minister Yakub, wife and both sons

याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित सात लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा

Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act on former minister Yakub, wife and both sons
पूर्व मंत्री याकूब, पत्नी व दोनों बेटों पर गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर बृहस्पतिवार देर रात गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज हो गया है। पुलिस याकूब की अवैध संपत्ति चिह्नित करने में जुटी है। इसे जब्त किया जाएगा।

पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीएम की संस्तुति के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में याकूब के फैक्टरी मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब व फैजान भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed