फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: gangrape with teenager girl in the name of tantra mantra

बड़ी वारदात: तंत्र-मंत्र से इलाज के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 26 लाख रुपये भी ठगे, अफसरों ने थाना पुलिस को लगाई फटकार

Thu, 11 Nov 2021 02:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 11 Nov 2021 02:47 PM IST
सार

मेरठ में तंत्र-मंत्र के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस से सेटिंग कर आरोपी दो माह से बचते रहे। अधिकारियों ने थाना पुलिस को फटकार लगाई, तब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन
Meerut News: gangrape with teenager girl in the name of tantra mantra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट में तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज के बहाने तीन लोगों ने अमरोहा की किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही तीनों आरोपियों ने किशोरी के परिजनों से 26 लाख की ठगी भी की। पुलिस से सेटिंग कर आरोपी दो माह से बचते रहे। अधिकारियों ने थाना पुलिस को फटकार लगाई, तब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन

 

अमरोहा के एक दंपती ने एसएसपी ऑफिस में दो महीने पहले शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 21 जुलाई को उनकी बीमार नाबालिग बेटी को अफजाल मलिक निवासी लिसाड़ी गेट, जुल्फिकार और असलम निवासीगण पबला इंचौली इलाज करने के बहाने लिसाड़ी गेट लाए थे। जहां पर उसके साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 

बताया गया कि तीनों ने तंत्र-मंत्र के जरिये इलाज करने की बात कहीं थी। इस मामले में लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस ने जांच की थी। दो आरोपियों को पकड़ा और फिर साठगांठ कर उनको थाने से छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात


किशोरी के परिजनों ने इस मामले में सीओ कोतवाली, एसपी सिटी और एसएसपी से लिसाड़ीगेट थाना पुलिस की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस की जमकर फटकार लगाई, तब जाकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित परिवार से 26 लाख रुपये की ठगी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
 

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया है। विवेचना में सारी बात सामने आएगी। तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed