फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangnahar will be closed for one month from midnight today

आज आधी रात से एक माह के लिए बंद होगी गंगनहर

Thu, 15 Oct 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gangnahar will be closed for one month from midnight today
मेरठ। हर साल की भांति इस बार भी नहरों और उससे जुड़े रजबहों/माइनरों आदि सफाई के लिए ऊपरी गंगनहर आज आधी रात से एक महीने के लिए बंद हो जाएगी। इसके चलते भोला की झाल पर बना नगर निगम का 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद हो जाएगा। शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। हालांकि निगम अधिकारियों ने नलकूपों और सबमर्सिबलों आदि के जरिये आपूर्ति सामान्य बनाए रखने का दावा किया है। उनका कहना है कि पानी की आपूर्ति तीन समय के बजाय दो समय और जहां अब चार घंटे की आपूर्ति होती है वहां सिर्फ तीन घंटे आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग देहरादून ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2021 की तैयारियों को देखते हुए नहर तल से संबंधित सभी निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित घाटों के कार्यों और सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नहरों में आवश्यक मरम्मत, पुनर्स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाने के लिए ऊपरी गंगनहर को 15 अक्तूबर की आधी रात से लेकर 14 नवंबर की आधी रात नहरबंदी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्लांट से नहीं मिलेगा पानी
ऊपरी गंगनहर के बंद होने के बाद इसका असर भोला की झाल स्थित प्लांट पर 17 अक्तूबर की आधी रात तक पड़ेगा जिससे प्लांट से रोजाना मिलने वाला 35 एमएलडी पानी एक माह नहीं मिलेगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि प्लांट से जलापूर्ति नहीं होने से इसका आंशिक असर तो पड़ेेगा। लेकिन इसकी भरपाई 157 नलकूपों, 10 एचपी के 500 और 1 एचपी के 3000 सबमर्सिबलों के जरिये पूरा कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर से शुरू होगी आपूर्ति
हर साल की तरह सफाई के लिए गंगनहर बृहस्पतिवार आधी रात से बंद कर दी जाएगी। 14 नवंबर की आधी रात को नहर चालू कर दी जाएगी।
आशुतोष सारस्वत, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
परेशानी नहीं होने देंगे
नहरबंदी के चलते वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने का असर ज्यादा नहीं पड़ेगा। नगर निगम के पास पहले से ही पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। शहरवासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। -अशोक कुमार, सहायक अभियंता जलकल नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed