फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: gangester act will be imposed on 28 kabadis

सोतीगंज : पुलिस के निशाने पर 28 कबाड़ी, जल्द होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, अब तक हो चुकी 70 करोड़ की संपत्ति जब्त

Sat, 26 Feb 2022 09:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 26 Feb 2022 09:55 AM IST
सार

मेरठ में पुलिस के निशाने पर सोतीगंज के 28 कबाड़ी है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी तक कबाड़ियों की 70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
Meerut News: gangester act will be imposed on 28 kabadis
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सदर बाजार पुलिस द्वारा सोतीगंज के 28 और कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस ने इन कबाड़ियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। इसके बाद हाजी गल्ला और इकबाल की तरह ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने वाले कबाड़ी जीशान पव्वा, सलीम सहित 28 कबाड़ियों की सूची पुलिस ने तैयार की है। इन सभी कबाड़ियों का 10 साल का आपराधिक इतिहास देखा जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की तैयारी करेगी। इसके बाद कबाड़ियों की अवैध रूप से अर्जित चल और अचल संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे राज्यों में सक्रिय कबाड़ियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


70 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो चुकी है संपत्ति जब्त
अभी तक पुलिस हाजी गल्ला और इकबाल सहित अन्य कई कबाड़ियों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। अभी अन्य कबाड़ियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप

इकबाल और हाजी गल्ला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अभी सोतीगंज के कई कबाड़ी ऐसे हैं, जिन पर कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन उनका गैंग तैयार नहीं हुआ है। जल्द गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। - सूरज राय, एएसपी, कैंट

यह भी पढ़ें: 
यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed