{"_id":"60c12b518ebc3e817937f09a","slug":"ganga-expressway-so-far-93-hectares-of-land-has-been-purchased-including-150-debentures-city-news-mrt5420323116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : अभी तक 150 बैनामे सहित 93 हेक्टेयर भूमि खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : अभी तक 150 बैनामे सहित 93 हेक्टेयर भूमि खरीदी
विज्ञापन

- यूपीडा ने अपडेट की आठ जून तक की रिपोर्ट, 181 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जानी है
मेरठ। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार होनी शुरू हो गई है। एक तरफ जिले में रोजाना बैनामे और मुआवजे स्वीकृत किए जाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, यूपीडा की तरफ से प्रदेश के 12 जिलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिससे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण सितंबर-अक्तूबर तक किया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इस मामले में यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी से अपडेट ले रहे हैं। मेरठ में अभी तक 150 बैनामे सहित 93 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जा चुकी है। मेरठ में 181 हेक्टेयर भूमि को खरीदा जाना है। अभी 87 हेक्टेयर भूमि की खरीद बची है।
जिले के नौ गांव गंगा एक्सप्रेसवे में प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए 474 किसानों से संपर्क किया जाना है। तहसीलदार न्यायिक रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में रोजाना निबंधन कार्यालय में बैनामे कराए जा रहे हैं। जिससे समय से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा सके। बुधवार को भी 24 किसानों को 6.16 करोड़ का मुआवजा स्वीकृत किया गया। इसमें खड़खड़ी के एक किसान को 90.58 लाख और साफियाबाद लौटी के 23 किसानों को पांच करोड़ 26 लाख 40 हजार 730 रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया गया है।