फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganesh Chaturthi 2020: Due to Corona, Ganapati immersion was done on the second day in shamli district UP

गणेश चतुर्थी 2020: कोरोना के कारण यूपी के इस जिले में दूसरे दिन ही किया गया गणपति विसर्जन

Sun, 23 Aug 2020 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Aug 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020: Due to Corona, Ganapati immersion was done on the second day in shamli district UP
ganpati visarjan - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कैराना में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित की श्री गणेश प्रतिमा का कोरोना के कारण अगले दिन ही यमुना में विसर्जन कर दिया गया।

विज्ञापन


श्री गणपति सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार को गणेश चतुर्थी के पर्व पर मोहल्ला गुंबद कुरमाली में श्री गणेश प्रतिमा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर स्थापना की गई थी। इसके बाद गणपति भगवान की महाआरती व छप्पन भोग लगाए गए। कथा प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


रविवार को श्रद्धालु श्री गणेश जी की प्रतिमा को लेकर यमुना नदी के तट पर पहुंचे। यहां पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ प्रतिमा को यमुना नदी में विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फर्जीवाड़ा: नकली किताबों पर असली वाटरमार्क, कागज भी फर्जी, जंगल में चल रहा था करोड़ों का खेल

श्री गणपति सेवा समिति पिछले करीब 30 सालों से मोहल्ला गुंबद कुरमाली में गणेश चतुर्थी पर विशाल जागरण और भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती चली आ रही थी।

समिति के विनोद कुमार और सुशील हलवाई ने बताया कि इस बार कोरोना संकट के चलते गणेश चतुर्थी पर बड़ा आयोजन नहीं किया गया। हर साल चार दिवस का कार्यक्रम होता था जो इन बार दूसरे दिन ही कार्यक्रम का समापन कर गणपति विसर्जन कर दिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed