सहारनपुर: बेटे ने दी मुखाग्नि, गमगीन हुआ माहौल, उद्यमी अंकुर अग्रवाल की मौत का मामला
शहर में दिल्ली रोड पर ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले अंकुर अग्रवाल का सोमवार को पिलखनी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक खेत में शव पड़ा मिला था। अंकुर की लाइसेंसी पिस्टल ही पास में पड़ी थी।
सहारनपुर शहर के दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क से लेकर जिला अस्पताल में मौजूद रहे पड़ोसियों और अन्य लोगों की जुबां पर यही सवाल था। खुदकुशी की वजह को लेकर कारोबार में उतार चढ़ाव से बने तनाव सहित अन्य चर्चाएं जरूर रहीं, लेकिन परिवार के लोग कुछ भी स्पष्ट बताने से इनकार करते रहे।
जिला अस्पताल में परिवार से जुड़े और कुछ अन्य लोगों ने बताया कि कुछ समय से अंकुर परेशान तो लगे, मगर वे ऐसा कदम उठा लेंगे, इसका अंदाजा नहीं था। वहां मौजूद लोगों में आर्थिक स्थिति के कारण ऐसा करने और इससे पहले भी एक बार खुदकुशी का प्रयास करने की चर्चा रही।
कनपटी पर गोली लगने से अंकुर की मौत हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला बताया गया था। अंकुर के बड़े भाई आईएएस लव अग्रवाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। वह भी सोमवार रात ही सहारनपुर पहुंच गए थे।
मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अंकुर का शव घर से हकीकतनगर स्थित श्मशानघाट ले जाया गया। छोटे भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देेते समय आईएएस लव अग्रवाल भी फफक पड़े। इस दौरान शहर के गण्यमान्य लोगों में विभिन्न उद्यमी और अन्य लोग भी वहां मौजूद रहे।
पुलिस भी रही तैनात
अंकुर अग्रवाल के शव को जब ग्रीन पार्क कॉलोनी से हकीकतनगर श्मशानघाट पर ले जाया गया तो पुलिस भी तैनात रही। श्मशानघाट पर पुलिसकर्मी गेट पर ही तैनात रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/