एक साथ जलीं सात चिताएं तो रो पड़ा पूरा गांव, अब रह गया सिर्फ जिंदगी भर का गम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों की शुक्रवार को मेघराजपुर गांव में एक साथ चिताएं जलीं तो हर आंख नम हो उठीं। जिन्होंने अपनों को खोया उनकी आंखों में बिछड़ने का गम साफ देखा जा सकता था।
गुरुवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रफ्तार के कहर का शिकार हुए मेघराजपुर गांव के एक ही परिवार के सात लोगों की शुक्रवार को एक साथ चिताएं जलीं तो चारो तरफ चीख पुकार मच गई। एक लाइन में आगे पीछे सात शवों को जब लोग लेकर चल रहे थे तो हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा था।
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली राधिका पत्नी ओसेराम, मूर्ति पत्नी मांगेराम, जगरोशनी पत्नी सुशील, गीता पत्नी अजय, अश्वनी पुत्र पल्टूराम और रामकली उर्फ छोटी पत्नी जगराम, रमेशो पत्नी धर्मपाल का अंतिम संस्कार गांव के एक छोर पर बने श्मशानघाट में किया गया, जबकि सावित्री पत्नी नेत्रपाल का अंतिम संस्कार नागल क्षेत्र के दगडोली गांव में ससुरालियों द्वारा किया गया।
इस दौरान पूरे प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचे डीएम आलोक कुमार ने प्रत्येक मृतक परिवार को 5 लाख 30 हजार रुपये देने की घोषणा की। अंतिम संस्कार के दौरान विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, एसपी देहात डॉ. विद्या सागर मिश्र, एसडीएम राकेश कुमार, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया, दीपक बौद्ध, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी समेत कई थानों का फोर्स हाईवे और गांव के भीतर तैनात किया गया था।
बता दें कि गुरुवार को मेघराजपुर गांव निवासी अश्वनी के ससुर की दिनकरपुर गांव में रस्म तेरहवीं में शामिल होने के लिए अश्वनी के परिवार के सदस्य छोटा हाथी में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब उनका वाहन नवीन मंडी स्थल के समीप फ्लाईओवर से नीचे उतरा तो अचानक पीछे आ रही स्विफ्ट कार का टायर फट जाने के चलते दोनों वाहन आपस में टकराकर सड़क पर पलट गए। वाहनों की गति तेज होने के चलते छोटा हाथी में सवार एक पुरुष समेत सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के करीब 15 लोग घायल हो गए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/