फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Freedom Fighter Vedpal Shastri dies at the age of 100

स्वतंत्रता सेनानी वेदपाल शास्त्री का सौ वर्ष की उम्र में निधन

Fri, 11 Jun 2021 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Freedom Fighter Vedpal Shastri dies at the age of 100
स्वतंत्रता सेनानी वेदपाल शास्त्री का सौ वर्ष की उम्र में निधन
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी की जंग लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी वेदपाल शास्त्री का लंबी बीमारी के चलते सौ वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गांव डौरली में वेदपाल शास्त्री का जन्म 1921 में हुआ था। उनके पिता लखपत सिंह किसान और माता गंगा देवी गृहणी थीं। रघुवीर शास्त्री और मूल शंकर के साथ 1942 में मेरठ घंटाघर पर तिरंगा लहराते हुए गिरफ्तारी दी थी। पहले जिला कारागार मेरठ और इसके बाद आगरा जेल में रहे। उनके निधन से डौरली और आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल बन गया। शाम करीब सात बजे उनका पार्थिव शरीर डौरली स्थित आवास पर लाया गया है, जहां पर एसडीएम सरधना अमित भारतीय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे देवराज ने मुखाग्निी दी। जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के संगठन मंत्री दीपेंद्र जैन, गुरुकुल के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र कुमार, समाज सेवी शीलेंद्र चौहान, डीएमजी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, समीर चौहान, अध्यापक गुरुकुल कृष्ण कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed