{"_id":"5e7662178ebc3e76c83e1eb9","slug":"four-people-returned-from-abroad-isolated-mawana-news-mrt474767796","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विदेश से लौटे चार युवकों को किया आइसोलेट, जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विदेश से लौटे चार युवकों को किया आइसोलेट, जांच रिपोर्ट का इंतजार
Sun, 22 Mar 2020 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ देहात के रहने वाले चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट किया है। साथ ही विभाग ने उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिकित्सकों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
मवाना निवासी दो युवक जर्मनी व सऊदी, युवती स्पेन और अस्सा गांव का युवक दुबई में कार्यरत हैं। शनिवार को चारों अपने गांव लौट आए। इसका पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और युवकों और युवती को आइसोलेट किया। इसके अलावा होली पर रूस से नगर पहुंचे दंपति की स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक जांच नहीं की है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि विदेश से लौटे युवक-युवती को आइसोलेट करने के साथ उनकी जांच की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल विदेश आए युवक-युवती को घर में रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
वहीं रूस से लौटे दंपति के संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए जांच कराने की बात कही है। वहीं सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि बाहर से आए हुए लोगों को निगरानी में रखा गया है। साथ ही उनकी जांच की जा रही है।