फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four men dressed as sadhus duped a woman

साधु के वेश में आए चार लोगों ने महिला को ठगा

Mon, 28 Apr 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four men dressed as sadhus duped a woman
दौराला। साधू के वेश में आए चार लोगों ने दौराला निवासी महिला से सोने के कुंडल ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी। महिला के बेटे अवनीश ने बताया कि रविवार को वह खेत पर कार्य करने गया हुआ था। मां ऊषा घर पर थी, जबकि पत्नी छत पर काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान एक कार उनके घर के आगे आकर रुकी और कार से उतरे चार साधुओं ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। मां ऊषा ने दरवाजा खोला। साधु के वेश में आए चारों लोगों ने पानी मांगा। इस दौरान चारों ने महिला को सम्मोहित कर दिया और सोने के कुंडल ले लिए। उनके चले जाने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed