फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four members of a gang involved in theft were arrested

Meerut News: चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four members of a gang involved in theft were arrested
चोर पुलिस हिरासत में फोटो पुलिस
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास चोरी के बिजली के दो मोटर, नशीली दवाई बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानी पुलिस शुक्रवार की सुबह पांचली खुर्द में सीएचसी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने संदिग्ध चार युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी में तीन युवकों के पास से पुलिस को नशे की दवाई की 180 गोली व पाउडर मिला। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 22 अक्तूबर को पांचली रेलवे लाइन के पास स्थित खिलौने की फैक्टरी से चोरी किए गए बिजली के दो मोटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रविंद्र, शिवम और प्रवीण निवासी पांचली खुर्द, रिजवान निवासी सिवाल खास बताए हैं। रविंद्र पर पांच और रिजवान पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। शिवम और प्रवीण पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। चारों आरोपी क्षेत्र में काफी दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed