फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four injured in fighting and clashes in Nahali, Kaland and Dabathuwa

नाहली, कालंद और दबथुवा में मारपीट व संघर्ष में चार घायल

Wed, 06 Jan 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four injured in fighting and clashes in Nahali, Kaland and Dabathuwa
नाहली, कालंद और दबथुवा में मारपीट व संघर्ष में चार घायल
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव नाहली, कालंद और दबथुवा में मारपीट व संघर्ष की घटनाएं हुई। इस दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, तहरीर के आधार पर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
नाहली गांव में खत्ते की जमीन पर कब्जे के प्रयास में मंगलवार को मोहर सिंह पुत्र दीपचंद और वैभव पुत्र प्रदीप पक्ष के बीच समय कहासुनी के बाद मारपीट व संघर्ष हो गया। मोहर सिंह पक्ष का आरोप है कि वैभव व रिछपाल पक्ष के कुछ लोग खत्ते की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। जिसमें मोहर सिंह पुत्र दीपचंद व प्रदीप पुत्र सिंहराम तथा दूसरे पक्ष से वैभव पुत्र प्रदीप व रामभूल को चोट आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, कालंद गांव में खेत से गन्ने चोरी हो जाने को लेकर सहदेव पुत्र रोहताश और जितेंद्र पक्ष के बीच मारपीट हो गई। सहदेव का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके खेत से गन्ना चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दबथुवा गांव में भी सोमवार रात मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक किशोरी समेत दो लोगों को चोट आई है। दर्शनलाल पुत्र कलीराम ने तहरीर में बताया कि विकास पुत्र सोहनवीर पक्ष द्वारा रंजिश में उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे व नाबालिग बेटी वर्षा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामलों की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed