{"_id":"5dd5aaba8ebc3e54c435d257","slug":"four-factories-boiler-seal-modipuram-news-mrt4546627165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फैक्टरियों के बॉयलर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार फैक्टरियों के बॉयलर सील
विज्ञापन
चार फैक्टरियों के बॉयलर सील
मोदीपुरम। डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण व जिला प्रशासन की चार टीमों ने जिलेभर में इंडस्ट्री, पेपर मिल, शुगर मिल पर छापा मारा। परतापुर और खरखौदा क्षेत्र के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में चार फैक्टरियों के बॉयलर सील किए गए। टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने फैक्टरियों पर जुर्माने के लिए रिपोर्ट बनाकर बोर्ड मुख्यालय लखनऊ को भेज दी।
डीएम और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी के निर्देश पर सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, एई आरके सिंह, जेई एसपी सिंह, नवनीत कुमार पांडेय और एसीएम ब्रह्मपुरी कमलेश गोयल के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाई गई। परतापुर टीम को अतुल वर्मा की प्लास्टिक कटिंग फैक्ट्री ’अर्चना इंडस्ट्रीज’ के बॉयलर में ’पॉलिथीन और प्लास्टिक बोतल’ जलाते हुए कर्मचारी मिले। टीम को प्लास्टिक धागा बनाने की फैक्ट्री ’गजाटैक्स इंडस्ट्रीज’ का प्रदूषण विभाग द्वारा जारी लाइसेंस एक्सपायर मिला। इसके अलावा टीम ने धीरखेड़ा में वंदना नमकीन फैक्टरी और आईएम मेटल्स एंड केमिकल्स पर पर छापा मारा। एसडीएम अंकित और डॉ. योगेंद्र कुमार के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे। दोनों ही जगह प्रतिबंधित ईंधन जलता मिला। इसके अलावा आसपास में कई कोल्हुओं पर छापा मारा गया।
शुगर मिलों में की कार्रवाई
मोदीपुरम। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सैनी रोड स्थित चामुंडा पेपर मिल, दौराला शुगर फैक्टरी, मवाना शुगर फैक्टरी और नंगलामल शुगर फैक्टरी में भी छापा मारा। यहां टीम को सबकुछ सही मिला।
विज्ञापन
रात में ही बोर्ड मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
मोदीपुरम। चारों फैक्ट्रियों पर जुर्माना लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रात में ही रिपोर्ट तैयार की। सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार, एई आरके सिंह, जेई एसपी सिंह व नवनीत पांडेय ने रात में ही रिपोर्ट तैयार की और डीएम कार्यालय पर जमे रहे। डीएम के हस्ताक्षर के बाद जुर्माना के लिए रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय भेज दी गई।
नमकीन के नमूने भी लिए
खरखौदा। एसडीएम सदर ने छापा मारने के दौरान नमकीन फैक्टरी के नमूने लेने के लिए खाद्य विभाग की टीम को बुला लिया। टीम ने नमकीन के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
जारी रहेगी कार्रवाई
जिला प्रशासन के सहयोग से चार इंडस्ट्री जो प्रदूषण फैला रही थी उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जो भी औद्योगिक इकाई प्रतिबंधित ईंधन जलाएगा उस पर कार्रवाई होगी।
- आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी
प्रयास किए जा रहे
जुर्माना लगाने के लिए रात में ही रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। अन्य जगहों पर भी छापामारा जाएगा। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है।
- डॉ. योगेंद्र कुमार, सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी