{"_id":"5ce107e8bdec2207744141d8","slug":"four-died-in-bijnor-due-to-car-and-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: आमने-सामने से टकराईं दो कार, भीषण हादसे में चालक सहित तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: आमने-सामने से टकराईं दो कार, भीषण हादसे में चालक सहित तीन की मौत
Sun, 19 May 2019 01:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 May 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में शनिवार देर रात दो तेज रफ्तार कारों के टकराने से भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद रोड पर गांव हंसूपुरा के नजदीक दो तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक रतिराम (35) पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम सीकरी, थाना किरतपुर, राजपाल सिंह (40) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी प्रेमनगर व महावीर सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना नहटौर हैं। सभी यात्री एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
एक अन्य हादसे में मंडावर रोड पर बाइक से अपने गांव जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/