फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four arrested in loot case of finance company in Meerut, robber to fulfill drug hobbies

मेरठ: फाइनेंस कंपनी में डकैती में बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार, नशे के शौक पूरा करने के लिए डाला डाका

Mon, 25 Oct 2021 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Oct 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
four arrested in loot case of finance company in Meerut, robber to fulfill drug hobbies
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर एल ब्लाक में गर्वित फाइनेंस कंपनी के मालिक संजीव गोयल और महिला कर्मी को बंधक बनाकर डाका डालने वाले चार बदमाशों को मेडिकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने नशे का शौक पूरा करने के लिए डाका डाला। पहले यह मामला लूट में दर्ज किया था, अब डकैती में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ कैश, अंगूठी और हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


 मेडिकल थाने में फाइनेंसर की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। वारदात करते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे। जांच के बाद मामले को डकैती में दर्ज किया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विकास, प्रदीप निवासी ग्राम नरहेड़ा, मनीष निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी बार्डर और गुलफाम निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरा: कोरोना, डेंगू के बाद अब जीका वायरस का खौफ, मेरठ में अलर्ट, ये हैं इसके लक्षण 

विज्ञापन
विज्ञापन

four arrested in loot case of finance company in Meerut, robber to fulfill drug hobbies
meerut news - फोटो : अमर उजाला

एक आरोपी अमित निवासी नरहेड़ा फरार है। अमित मोबाइल फाइनेंस कराने के बहाने ऑफिस आया था और रैकी की थी। उसने विकास, प्रदीप, मनीष और गुलफाम के साथ वारदात की। अमित बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा, जबकि चारों बदमाशों ने अंदर जाकर वारदात की।

चंडीगढ़ में काटी आरोपी ने फरारी डाका डालने के बाद पांचों बदमाश खरखौदा के नरहेड़ा गांव के कब्रिस्तान में पहुंचे। यहां लूट के माल का बंटवारा करने के बाद सभी चंडीगढ़ फरार हो गए। बाद में गाजियाबाद आ गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दो आरोपी पहले जा चुके जेल : मनीष निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी बार्डर गाजियाबाद और गुलफाम निवासी अशोक विहार कालोनी गाजियाबाद पहले भी लूटपाट और चोरी में जेल जा चुके हैं। मनीष और गुलफाम जमानत पर थे। 

ये सामान किया बरामद
दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, घटना में प्रयोग बाइक, एक अंगूठी, 17500 रुपये, छह मोबाइल, एक हेलमेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed