फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused arrested for dancing on the roof of a car

Meerut News: कार की छत पर डांस करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for dancing on the roof of a car
मेरठ। परतापुर के सोलाना गांव में बरात के दौरान कार की छत पर डांस और स्टंट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। इनकी ऑडी और स्विफ्ट कार सीज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी शेरखान निवासी काशी, आस मोहम्मद, वकील व अली मोहम्मद निवासी सोलाना हैं। हालांकि बाद में इन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

सोलाना गांव निवासी शाहनवाज की रविवार को शादी थी। शाहनवाज गाड़ियों के काफिले को लेकर दिल्ली जा रहा था। बरात में शामिल दूल्हे के दोस्त थार, ऑडी व स्विफ्ट आदि कारों की छत पर चढ़कर डांस व स्टंट कर रहे थे। युवकों ने बरात में हुड़दंग मचा रखा था। दूल्हे के साथ चल रहे उसके दोस्तों की हरकतों के चलते ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। एक ग्रामीण ने कार की छत पर हुड़दंग कर रहे युवकों की मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन

वीडियो क्लिप वायरल हुई तो पुलिस मामले की जांच में लग गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों की पहचान शेरखान, आस मोहम्मद, वकील व अली मोहम्मद के रूप में की। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जमानतीय अपराध होने के कारण आरोपियों को थाने से जमानत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed