फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MP-MLA: The challenge of the future in front of Brahmins

भूतपूर्व हो गए सांसद-विधायक: ब्राह्मणों के सामने भविष्य की चुनौती, पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती कार्यक्रम में बोले समाज के प्रतिनिधि

Sun, 26 Dec 2021 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Dec 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Former MP-MLA: The challenge of the future in front of Brahmins
ब्राह्मण समाज सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम में ब्राह्मण समाज से अधिकतर सांसद, विधायक, एमएलसी से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि भूतपूर्व हो गए हैं। पश्चिम में गन्ने और जिला पंचायत की राजनीति में भी अब ब्राह्मण नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए उन्हें स्वयं आंकलन करना होगा कि वे कहां हैं। ब्राह्मणों के सामने भविष्य बचाने की बड़ी चुनौती है। इसलिए जागरूक होने के साथ एकजुट होना होगा।

विज्ञापन


यह बात शनिवार को बागपत रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में पंडित मदन मोहन मालवीय की 160वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुए सम्मेलन में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कही। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से हुए कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि पहले मंडल में कमिश्नर, डीएम, एसएसपी सहित अन्य अफसर इसी समाज से थे। पूर्व एमएलसी पंडित राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन का असर है। भाजपा की मुश्किलें बढ़ी हैं। 
विज्ञापन


कानपुर पनकी धाम के महंत हरिओम शुक्ला जी महाराज, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पंडित अंकित मदन शर्मा ने भगवान परशुराम और मदन मोहन मालवीय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओमकार शर्मा ने ‘मालवीय जी ने दी हमको फूलों की सौगात’ कविता सुनाई। चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित आजाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों और उनके परिवारों का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पहाड़ों पर बर्फबारी से छूटी कंपकंपी: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार, ओले गिरने की संभावन

पूर्व विधायक पंडित केके शर्मा ने कहा कि समाज को अपनी शक्ति को पहचानी होगी। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद ने कहा कि जो ब्राह्मण की बात करे, उसी का साथ दें। जूना अखाड़ा की योग साधना और कन्नौज से आई नारायणी देवी ने अजय मिश्रा टेनी मामले पर कहा कि जो गलत करे, उसे सजा मिलनी चाहिए। इसमें मंत्री हो या कोई साधारण व्यक्ति। अंकित मदन शर्मा ने कहा कि जो दल ब्राह्मणों को सम्मान देगा उसे ही सत्ता मिलेगी। इस अवसर पर पंडित अमित शर्मा, अनुज भारद्वाज, डिप्टी मेयर रंजन शर्मा, प्रसपा से हरेंद्र शर्मा, सुरेश कौशिक, राधेश्याम शर्मा, ऋषभ पाराशर, सोनू शर्मा, हरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा आदि रहे। 

सपा की टोपी पहनकर मंच पर आने पर हुआ हंगामा
- सपा की टोपी पहनकर आए मंच पर आए कन्नौज के दीपू चौहान का लोगों ने विरोध किया। काफी लोग मंच तक आ गए। संचालन कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शर्मा ने लोगों को शांत किया। दीपू चौहान ने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य को चाणक्य ने बनाया। ब्राह्मण के सामने कोई मठाधीश नहीं रह सकता है। सुदामा याचक नहीं था। इसलिए भगवान ने भी उन्हें गले लगाया। हंगामा बढ़ने पर दीपू चौहान कार्यक्रम से चले गए।

सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए : हरिओम शुक्ला
कानपुर पनकी धाम के महंत हरिओम शुक्ला जी महाराज ने ब्राह्मणों पर लगातार मुकदमों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। योगी अगर संत हैं तो मंदिर के पुजारियों और महंतों के लिए कुछ करें। बाबा नहीं, धर्म का साथ देने वाला चाहिए। महंत ने कहा कि गोशाला अब कैदखाना बन रही हैं। गाय को अपेक्षा के अनुरूप सम्मान और संरक्षण नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed