{"_id":"5cc2e4d9bdec2214195adc1a","slug":"former-mla-rajeshwar-bansal-s-paper-mill-fire-in-shamli-and","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की पेपर मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सात घंटे में काबू में आई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की पेपर मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सात घंटे में काबू में आई आग
Fri, 26 Apr 2019 08:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
पेपर मिल में भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का में स्थित मारुति पेपर मिल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से मिल परिसर में रखा कच्चा माल (वेस्ट पेपर की गांठें) जलकर राख हो गया। आसपास के जिलों की करीब 10 दमकल गाड़ियां जुटीं, तब जाकर करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
गांव सिक्का में शामली निवासी पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की मारुति पेपर मिल है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक मिल के परिसर में रखे कच्चा माल में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटे उठती देख मिल को बंद कर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीएफओ दीपक कुमार और फायर स्टेशन प्रभारी शामली से दमकल की दो बड़ी और दो छोटी गाड़ी लेकर मिल में पहुंचे। लेकिन तब तक आग दूर तक फैल चुकी थी। दमकल कर्मचारियों के साथ मिल कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। आसपास के जिलों से दमकल की गाड़ी मंगाई गईं। करीब चार घंटे बाद सहारनपुर, मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत दमकल करीब 10 गाड़ियां पहुंचीं, जो आग बुझाने में जुटी रही। आग बुझाने की कोशिश में मिल के कर्मचारी गय्यूर समेत तीन-चार कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए। एक बार आग मिल के ऊपर हाउस तक पहुंच गई थी, जिसे तत्काल पानी डालकर बुझाया गया। आग की तपिश में मिल की पीछे की दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन
डीएम अखिलेश कुमार और एसपी अजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/