{"_id":"680077a60f6422d2a9077181","slug":"former-mla-ghazi-arrested-for-sending-sim-to-shahnawaz-rana-in-jail-in-muzaffarnagar-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जेल में समधी शाहनवाज राना को सिम भिजवाने के आरोप में पूर्व विधायक गाजी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेल में समधी शाहनवाज राना को सिम भिजवाने के आरोप में पूर्व विधायक गाजी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 17 Apr 2025 09:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:08 AM IST
सार
पूर्व विधायक और समधी शाहनवाज राना को जेल में सिम भिजवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिम प्रकरण में नोटिस के बाद बुधवार को पूर्व विधायक गाजी दोपहर करीब एक बजे नई मंडी थाने गए थे।
विज्ञापन
mohammed ghazi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक शाहनवाज राना को जेल में सिम पहुंचाने के मामले में करीब आठ घंटे चली पूछताछ के बाद पुलिस ने मुजफ्फरनगर के बढ़ापुर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के नोटिस के बाद गाजी थाने पहुंचे थे।
धोखाधड़ी से सिम खरीदने की धारा भी बढ़ाई गई है। सिम प्रकरण में नोटिस के बाद बुधवार को पूर्व विधायक गाजी दोपहर करीब एक बजे नई मंडी थाने पहुंचा था। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ रुपाली रॉय, थाना प्रभारी और मुकदमे के विवेचक ने पूर्व विधायक से जानकारी लेनी शुरू की।
एसपी सिटी ने बताया कि पूर्व विधायक ने अपने नौकर के बेटे समीर के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर सिम खरीदा। इस सिम को जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना तक पहुंचाया गया। जेल में चेकिंग के दौरान राना से मोबाइल बरामद हुआ था।
विज्ञापन
क्या था मामला
पिछले साल राना स्टील में चार दिसंबर को जीएसटी टीम पर हमले और महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को जेल भेजा गया था। दिसंबर 2024 को धोखाधड़ी का दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें अभी तक जमानत नहीं मिली है।

पिछले महीने 25 मार्च को जेलर राजेश कुमार ने राना से मोबाइल बरामद किया था। मोबाइल प्रकरण के बाद राना को चित्रकूट भेजा गया। जांच में अब समधी मोहम्मद गाजी भी फंस गए हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड: बीवी ने प्रेमी संग मारा, फिर इसलिए सांप से डसवाया; गूगल-यूट्यूब पर देखा तरीका
यह भी पढ़ें: मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड: बीवी ने प्रेमी संग मारा, फिर इसलिए सांप से डसवाया; गूगल-यूट्यूब पर देखा तरीका