फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Saurabh murder Wife killed husband with her lover then got him bitten by a snake

मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड: बीवी ने प्रेमी संग मारा, फिर इसलिए सांप से डसवाया; गूगल-यूट्यूब पर देखा तरीका

Thu, 17 Apr 2025 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Apr 2025 08:18 AM IST
सार

मेरठ में एक और सौरभ जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद उसे सांप से डसवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut Saurabh murder Wife killed husband with her lover then got him bitten by a snake
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बहसूमा में सौरभ राजपूत जैसा एक और हत्याकांड हुआ है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद खुद को बचाने के लिए ऐसी साजिश रची कि हर कोई जानकार हैरान हो गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामला का पर्दाफाश कर दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था। 

परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था। बाद में सांप को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया था। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने देर रात अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने पुलिस काे गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।

महमूदपुर सिखेड़ा गांव के सपेरे से खरीदा सांप
पुलिस के अनुसार, अमरदीप पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रहने वाले एक सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार रुपये में खरीद कर लाया था। वाइपर सांप बेहद जहरीला होता है, उसके डसने से बचने के कम ही चांस होते हैं। रात में अमित की सोते समय गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव के नीचे सांप को दबा कर रख दिया। दबाव में सांप ने अमित के कई बार डसा। सुबह होने पर रविता ने अपनी योजना के अनुसार, हत्या को हादसा दर्शा दिया।

ग्रामीणों को थी प्रेमप्रसंग की भनक, मौत के बाद जताया शक
दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची। वारदात के बाद अमित के नीचे जिंदा सांप व शरीर पर डसने के निशान देखकर परिजन को भी सर्पदंश से मौत का विश्वास होने लगा। लेकिन ग्रामीणों को रविता और अमरदीप के प्रेम प्रसंग की पहले से भनक थी।


 

अमित और अमरदीप एक साथ मजदूरी करते थे। अमरदीप का अमित के घर आना जाना था। एक साल से रविता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमरदीप की अचानक हुई मौत ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही थी और उन्होंने पहले ही दिन शक जाहिर कर दिया था। इसी के चलते अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

हत्या के साथ खुद को बचाने की भी रची साजिश
बताया गया है कि अमित को पत्नी के अमरदीप से संबंध की भनक लग गई थी। इसके चलते वह विरोध करने लगा था। इसके चलते दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। दोनों आरोपी हत्या के साथ खुद को बचाने का तरीका भी तलाश रहे थे। आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब के जरिये भी हत्या के तरीके जानने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
 

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अमित की हत्या की थी। बृहस्पतिवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: UP: अमित के शरीर पर सांप के डसने के कई निशान, पोस्टमार्टम में उलझी गुत्थी; ये है मौत की चौंकाने वाली वजह!




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed