फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   forest inspector Written Examination Today meerut 35 brokers on STF target in up

वन दरोगा लिखित परीक्षा आज: सात जिलों में एसटीएफ ने डेरा डाला, निशाने पर 35 दलाल

Sun, 02 Dec 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
forest inspector Written Examination Today meerut 35 brokers on STF target in up

यूपी में वन दरोगा की लिखित परीक्षा में सेंधमारी लगाने के लिए दलालों का सात जनपदों में मकड़जाल बिछा है। खुफिया विभाग के इनपुट के बाद एसटीएफ सक्रिय हो गई है। 

विज्ञापन


इसको लेकर मेरठ एसटीएफ ने 35 दलालों को टारगेट बनाया हुआ है। परीक्षाओं में नकल कराने वालों का एसटीएफ ने पुराना रिकॉर्ड खंगाला है। इसकी सूचना लगते ही मेरठ पुलिस भी सक्रिय हो गई। कई सेंटरों पर पुलिस की भी निगाह लगी हुई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में लंबे समय बाद वन विभाग रक्षक (दरोगा) की भर्ती होने जा रही है। दो दिसंबर (आज रविवार) को 15 शहरों में इसकी लिखित परीक्षा होगी। 664 पदों पर 48 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसको लेकर दलाल भी सक्रिय हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में नकल कराने के लिए माफियाओं ने अपना कई सेंटरों पर जाल बिछा लिया है। खुफिया विभाग को इनपुट मिला है कि  परीक्षा में सेंधमारी की पूरी तैयारी हो  चुकी है। इसको लेकर पुलिस और एसटीएफ  सक्रिय हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि 35 दलालों पर एसटीएफ ने फोकस किया है, जोकि परीक्षा में नकल कराने के लिए लगे है। जिले में 12 हजार अभ्यर्थी नौ स्कूलों में बनाए गए सेंटरो पर परीक्षा देंगे। एसटीएफ ने दलालों के नेटवर्क की तलाश में अपनी टीमें सभी परीक्षा केंद्रों पर लगा दी हैं।
 
मेरठ में लगी टीम 
मेरठ के अलावा भी मुजफ्फरनगर में एसटीएफ की एक टीम लगी है। वहां भी 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिस की भर्ती व अन्य विभागों की परीक्षा में पूर्व में पकड़े गए नटवर लाल का रिकार्ड भी खंगाला है। वो जेल में है या फिर बाहर। इस परीक्षा में उनकी गतिविधियां क्या है, इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को ली है। 

राणा गैंग पर पूरा फोकस 
सरकारी विभागों की लिखित परीक्षा में सेंधमारी के लिए सबसे ज्यादा नाम बागपत के राणा गैंग का सुनने को मिलता है। कई बार पुलिस इसका खुलासा भी कर चुकी। राणा गैंग का नेटवर्क यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी बताया जाता है। वन विभाग की परीक्षा में राणा गैंग पर पुलिस का फोकस है।

क्राइम ब्रांच भी जुटी
दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए सभी परीक्षा सेंटरों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। दलालों की तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। 
अखिलेश कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed