फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forest Department team raided shops of Pansari, remains of wild animals have recovered

वन विभाग का छापा: पंसारी की दुकानों में वन्य जीवों के अवशेष देख उड़े अफसरों के होश, ये सब हुआ बरामद

Tue, 05 Sep 2023 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Sep 2023 12:44 AM IST
सार

Meerut News : वन विभाग की टीम ने पंसारी की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान पंसारी की दुकानों पर वन्य जीवों के अवशेष देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Forest Department team raided shops of Pansari, remains of wild animals have recovered
वन्य जीवों के अवशेष किए बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में वन विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर सागासा बाजार स्थित पंसारी की दुकानों पर सोमवार रात आठ बजे छापा मारा। टीम ने शेह के सींग कांटे, कई अन्य वन्य जीवों के अवशेष बरामद किए। आशंका है कि यह प्रतिबंधित वन्य जीवों के अवशेष हैं। कार्रवाई का क्षेत्र के व्यापारियों ने विरोध कर हंगामा करना शुरू कर दिया। व्यापारी बाबू राम, विकास, सागर हलवाई, प्रवीण पान वाले व सभी जड़ी बूटी दुकानदारों ने टीम का विरोध कर बाजार बंद कर दिया।

विज्ञापन

 

टीम को शिकायत मिली थी कि यहां दुकानों पर वन्य जीव के अंग व उनका इस्तेमाल कर बनाई गई देशी जड़ी बूटी बेची जा रही है। विभाग की एसडीओ अंशु चावला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ओर कोतवाली पुलिस बाजार में पहुंची। यहां टीम ने बाजार में स्थित पीयूष की पालो जी, पासी अख्तार देशी जड़ी बूटी की दुकान, जोली पंसारी, पासी पालो आदि दवाइयों की दुकान पर जांच की। पालो जी और पासी अख्तार इन दो दुकानों से कई प्रकार के अवशेष बरामद किए, इनमें शेह के सींग, कई जीवों की हड्डियां, समुंदर के पानी में पाए जाने वाले कई जीवों के अंग, बाहर से लाई जाने वाली छिपकली की प्रजाति के अवशेष, कोरल जीव के अंग मिले। दुकानदार पीयूष ने कहा जो सामान टीम ने यहां से लिया है वह खुलेआम बेचा जा रहा है, यह गैरकानूनी नहीं है।

विज्ञापन

 

संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अंकुर गोयल, पार्षद संदीप रेवड़ी आदि भी पहुंचे और उनकी वन विभाग के अधिकारियों से बहस हुई। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से व्यापारियों से बिल मांगे गए, पुलिस ने भी गलत व्यवहार किया। इसे लेकर व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। व्यापारियों के हंगामे के बाद वन विभाग की टीम लौट गई।

व्यापारियों की ओर से मामले की सूचना भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता को दी गई, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले को शांत कराया। अंकुर गोयल ने कहा कि इस प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

एसडीओ अंशु चावला ने कहा आलाधिकारियों को दुकानों पर शेड्यूल वन के वन्य जीव के पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम को साथ लेकर जांच की गई। दो दुकानों से वन्य जीव के अवशेष बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: महिला दरोगा की शर्मनाक करतूत, नाबालिग बच्ची को थाने में जमकर पीटा, सीओ ने दिए जांच के निर्देश

जांच के लिए देहरादून जाएंगे अवशेष
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद बाजार में छापा मारा। कई वन्य जीवों के अवशेष बरामद किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए देहरादून वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भेजा जाएगा। यदि जांच में प्रतिबंधित वन्यजीव के अवशेष की पुष्टि हुई तो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जेई पर टूट पड़े ग्रामीण: खींचकर ले गए घर के अंदर, बंधक बनाकर पीटा, जातिसूचक शब्द भी कहे, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed