फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foreign birds has come food crisis in Hastinapur of Meerut

हस्तिनापुर: विदेशी पक्षियों के लिए गहराया भोजन का संकट, ये रही बड़ी वजह

Sat, 21 Nov 2020 06:57 PM IST
कपिल kapil रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ
रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Foreign birds has come food crisis in Hastinapur of Meerut
हस्तिनापुर अभ्यारण्य क्षेत्र की झील में पानी कम भरा होने के कारण भोजन के लिए भटकते विदेशी पक्षी और सूखी पड़ी झील। संवाद - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर अभ्यारण्य में विदेशी पक्षियों की संख्या में इजाफा हो गया है। भोजन की तलाश में सैकड़ों प्रजाति के प्रवासी पक्षी यहां पहुंच गए हैं। वहीं अभ्यारण्य की झीलों में इस बार पानी कम होने से भोजन का संकट गहरा गया है। खेतों में भी पानी न होने के कारण किसानों ने जुताई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 हस्तिनापुर की अभ्यारण्य क्षेत्र में  हर साल 60 से अधिक प्रजाति के हजारों प्रवासी पक्षी हजारों मील की यात्रा कर यहां आते हैं और सर्दी खत्म होने पर लौट जाते हैं। 
विज्ञापन


मखदूमपुर, भीकुंड और खेड़ी घाट समेत आसपास की झीलों में विदेशी पक्षियों की अठखेलियां खासा आकर्षित करती हैं। हर साल बारिश होने के बाद झीलों में पानी भर जाता है, लेकिन इस साल बारिश कम होने से यहां की झीलों में पर्याप्त पानी नहीं भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बम का पैकेट लेकर थाने पहुंचा बंदर, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप और फिर...


पर्याप्त छिछला पानी न होने से विदेशी प्रवासी पक्षियों के लिए भोजन का संकट गहरा रहा है। भीमकुंड की झील में बड़े पैमाने पर किसानों की लगानी भूमि है। इनमें इस वर्ष पानी न भरा होने के कारण किसानों ने भूमि को कृषि योग्य बना लिया है। यहां भी  विदेशी प्रवासी पक्षियों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। 

भीमकुंड गंगा पुल पर जाने वाली सड़क के आसपास बड़े पैमाने पर छोटे-छोटे पानी के स्रोत बचे हुए हैं। इनमें हजारों पक्षी बैठे दिखाई दे रहे हैं। अब गंगा की धारा ही इन प्रवासी पक्षियों के भोजन का स्रोत है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed