{"_id":"6942ad89e0f1246db8045ccf","slug":"fog-prevailed-throughout-the-day-the-sun-was-visible-for-a-short-while-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111061-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिनभर कोहरा छाया रहा, कुछ देर के लिए हुए सूर्य के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिनभर कोहरा छाया रहा, कुछ देर के लिए हुए सूर्य के दर्शन
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते दिन में लाईट जलाकर चलते वाहन। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। लगातार मौसम में चल रहे बदलाव के चलते बुधवार को पूरे दिन आसमान में कोहरे की चादर छाई रही। शाम 3:00 बजे के आसपास कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। चालकों को दिन में भी वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कड़ाके की सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। वहीं कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन कोहरे का प्रकोप रहा।
शाम 3:00 बजे के आसपास कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। वहीं कोहरे के चलते चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई। इस दौरान दृश्यता काफी कम रही। इसकी वजह से वाहनों की गति पर लगाम लग गई। साथ ही दिन में भी वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पडा। वहीं सर्दी दूर करने के लिए लोगों ने दिन में अलाव का सहारा लिया। शाम 5:00 बजते ही फिर से अंधेरा सा छा गया।