फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog havoc: Roadways buses will not run at night, vehicles collide on the highway

कोहरा का कहर : रात में नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, हाईवे पर भिड़े वाहन, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Wed, 27 Dec 2023 08:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Dec 2023 08:46 AM IST
सार

Meerut News : सर्दी लगातार बढ़ रही है। साथ ही रात्रि में घना कोहरा भी छा रहा है। ऐसे में दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका रहती है। कोहरे में हादसे से बचने के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन रात्रि में कोहरे के दौरान बंद रखने के आदेश प्रबंधक निदेशक ने दिए है।

विज्ञापन
Fog havoc: Roadways buses will not run at night, vehicles collide on the highway
हाईवे पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को घने कोहरे ने शहर के अपने आगोश में ले लिया। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मेरठ-करनाल हाईवे पर कोहरे के कारण दो ट्रक भिड़ गए। एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। वहीं घने कोहरे में रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। रात में जहां भी दृश्यता शून्य होगी, वहीं बसें रुक जाएंगी।

विज्ञापन


सर्दी लगातार बढ़ रही है। साथ ही रात्रि में घना कोहरा भी छा रहा है। ऐसे में दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका रहती है। कोहरे में हादसे से बचने के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन रात्रि में कोहरे के दौरान बंद रखने के आदेश प्रबंधक निदेशक ने दिए है। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि एमडी के आदेश मिल गए है। इस संबंध में चालकों, परिचालकों को अवगत करा दिया गया है। कोहरे में बसें नहीं चलेगी। यदि बसें चलती मिली तो चालक-परिचालक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को पहली बार अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन में यह सबसे कम रहा। इससे पहले 20.5 डिग्री तापमान 20 दिसंबर को दर्ज किया गया था। मंगलवार की सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखाई दिया। पूरे जनपद में कोहरे की मोटी चादर के चलते विजिबिलटी शून्य हो रही थी। दिल्ली दून हाईवे पर दस मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। कोहरे के चलते दिन में मौसम ठंडा रहा और धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मेरठ का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर बीटेक की छात्रा को जड़े थप्पड़, कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश, भागकर बचाई जान

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में मेरठ करनाल हाईवे पर हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया। करनाल हाईवे पर नंगलाताशी के सामने मंगलवार सुबह हरियाणा की तरफ से आलू से भरा एक ट्रक आ रहा था। उसके आगे एक रोड़ी से भरा ट्रक चल रहा था। आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। आलू से भरा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आलू की बोरियां सड़क पर गिर गईं। जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक व परिचालक को प्राथमिक उपचार दिलाया। दूसरा चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: इस जिले में खूब हुआ विकास, बिछा हाईवे का जाल, अब दूसरे शहरों में जाना आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed