फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Year Ender 2023: Highways are being built all around Meerut

Year Ender 2023: इस जिले में खूब हुआ विकास, बिछा हाईवे का जाल, अब दूसरे शहरों में जाना आसान

Tue, 26 Dec 2023 05:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

Year Ender 2023 : एनएच-235, एनएच-58, एनएच-119, एनएच-709 ए और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ा जा रहा है। इसमें खर्चा 992 करोड़ रुपये आंका गया है।

विज्ञापन
Year Ender 2023: Highways are being built all around Meerut
मेरठ में हाईवे का जाल बिछा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल मेरठ के चारों ओर हाईवे का जाल बिछ गया है। सड़कों को छह लेन व हाईवे के रूप में काम काफी हद तक पूरा हो गया है। इन हाईवे के जुड़ने से अब हापुड़, गढ़, मवाना-बिजनौर आदि जाना आसान होने लगा है। अब इन्हें जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड भी आकार ले रही है। ऐसे में जल्द ही शहर के भीतर से होकर जाने की मजबूरी नहीं होगी। बाहर से बाहर ही लोग दूसरे स्थानों पर पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


इसके तहत एनएच-235, एनएच-58, एनएच-119, एनएच-709 ए और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ा जा रहा है। इसमें खर्चा 992 करोड़ रुपये आंका गया है। मेरठ-हापुड़, मेरठ-गढ़ और मेरठ-मवाना रोड चौड़ी हो गई हैं। गढ़ मुक्तेश्वर से मेरठ आने वाले एनएच-709ए पर तेजी से काम चल रहा है। इसके तहत गढ़ रोड पर सिसौली के पास इंटरचेंज पर भी काम हो रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे बन जाने से अब दिल्ली जाना आसान हो गया है।

विज्ञापन

- मेरठ-हापुड़ एनएच-235 के लिए सड़क तैयार की जा रही है। आउटर रिंग रोड के तहत सिसौली से होते हुए हापुड़ रोड पर लोहियानगर के पास मौजूदा डंपिंग ग्राउंड के पास जाकर जुड़ेगा, जिसकी लंबाई करीब छह किलोमीटर है। यहीं से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे ही गढ़ रोड को मवाना रोड से भी जोड़ा जा रहा है। सिसौली के पास से ही भावनपुर होते हुए सलारपुर तक 12.028 किलोमीटर के करीब सड़क का निर्माण चल रहा है। सलारपुर में भी इंटरचेंज प्रस्तावित है, जहां से दौराला के पास से होते हुए एनएच-58 पर सड़क मिलेगी।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

- मवाना रोड को किला रोड से जोड़ने के लिए गंगानगर में 45 रोड का मेडा 17 करोड़ से दो वर्ष पूर्व निर्माण कर चुका है। परतापुर गंगोल से चांदसारा, फफूंडा होते हुए 7.52 किलोमीटर मार्ग का 40 करोड़ 45 लाख से चौड़ीकरण होना है। इसके लिए शासन ने 14 करोड़ 15 लाख 90 हजार रुपये भी जारी कर दिए हैं। दिल्ली रोड पर पूठा से वेदव्यासपुरी होते हुए एनएच-58 को जोड़ने की तैयारी है, मेडा ने 30 करोड़ रुपये की रिवाइज्ड डीपीआर इसके लिए तैयार की है।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed