{"_id":"61fd8ccfd11c5328f9137a7b","slug":"flying-squads-seized-more-than-three-lakh-rupees-meerut-news-mrt575839144","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: चेकिंग के दौरान पकड़े गए तीन लाख रुपये, पूछे जाने पर नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: चेकिंग के दौरान पकड़े गए तीन लाख रुपये, पूछे जाने पर नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
Sat, 05 Feb 2022 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:46 AM IST
सार
मेरठ में चेकिंग के दौरान दो लोगों से तीन लाख रुपये जब्त किए गए। वहीं जब्त की गई रकम के बारे में पूछे जाने पर दोनों ही संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर उड़न दस्ताें का चेकिंग अभियान जारी है। मेरठ में सदर बाजार, देहली गेट, लिसाड़ीगेट सहित अन्य क्षेत्रों में चेकिंग की गई तो तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम को जब्त किया गया। इसके साथ ही यह पैसा लाने वालों से इसके बारे में जानकारी भी मांगी गई।
विज्ञापन
सदर बाजार थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि वेस्टर्न कचहरी रोड जैन मंदिर वाली गली निवासी वरुण कुमार को रोका तो उनकी गाड़ी में एक लाख 25 हजार रुपये थे, जिनके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर क्या है दलितों का मन, यहां समझिए पूरा समीकरण
विज्ञापन
इसके अलावा टीम ने आकाश गौड़ की कार से भी 90 हजार रुपये बरामद किए। वहीं, देहली गेट और लिसाड़ीगेट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग दो लोगों से 1.70 लाख रुपये बरामद किए है। यह लोग भी पैसे के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि एक अली हैदर निवासी नील की गली से एक लाख रुपये मिले, जबकि पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज सूरजपाल ने बताया कि जुनैद निवासी नीचा सद्दीक नगर और बिल्ला निवासी श्यामनगर के पास से 70 हजार रुपये बरामद किए गए। वह भी रकम के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पाए। इसलिए यह रकम जब्त कर ली गई है।